फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Suryakumar yadav reply to virat kohli on his Instagram story wrote bhau bahut saar pyar

Suryakumar Century: विराट कोहली से तारीफ पाकर खुशी से झूमे सूर्यकुमार, लिखा- भाऊ बहुत सारा प्यार

Sun, 08 Jan 2023 04:41 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 08 Jan 2023 04:41 PM IST
सार

राजकोट में सूर्यकुमार यादव ने शानदार शतक लगाया। इसके बाद विराट कोहली सहित कई दिग्गज खिलाड़ियों ने उनकी तारीफ की। विराट कोहली की इंस्टाग्राम स्टोरी में खुद को देखकर वह काफी भावुक हो गए। उन्होंने जवाब में लिखा भाऊ बहुत सारा प्यार, जल्द मिलेंगे। 
 

विज्ञापन
Suryakumar yadav reply to virat kohli on his Instagram story wrote bhau bahut saar pyar
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में सूर्यकुमार यादव ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 51 गेंदों में नाबाद 112 रन बनाए। उनकी इस पारी में नौ छक्के और सात चौके शामिल थे। उनकी इस पारी के चलते भारत ने 228 रन का बड़ा स्कोर बनाया और सीरीज का निर्णायक मुकाबला 91 रन के बड़े अंतर से जीत लिया। 
विज्ञापन


सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए टी20 में तीसरी बार शतकीय पारी खेली। उनकी बल्लेबाजी देखकर दिग्गज भी उनके कायल हो गए विराट कोहली भी इनमें से एक थे। कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में सूर्यकुमार यादव की फोटो शेयर की और दो फायर इमोजी भी लगाए। इसके साथ ही दो ताली बजाने वाले इमोजी भी थे। 
विज्ञापन


भारत को मैच जिताने के बाद जब सूर्यकुमार यादव वापस लौट रहे थे तो उनकी फैन फॉलोइंग देखने को मिली। श्रीलंका के खिलाफ राजकोट में उन्होंने जिस तरह की बल्लेबाजी की थी, निश्चित रूप से स्टेडियम में मौजूद हर इंसान को उन्होंने अपना फैन बना लिया था। लोग उनकी फोटो लेने और उनसे हाथ मिलाने के लिए बेताब थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



जब सूर्यकुमार ड्रेसिंग रूम में पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले अपना फोन चेक किया। इंस्टाग्राम पर उन्हें कई दिग्गजों ने बधाई दी थी। विराट कोहली भी इनमें से एक थे। विराट की इंस्टाग्राम स्टोरी में खुद को देखकर सूर्या काफी भावुक हो गए। उन्होंने जवाब में लिखा कि भाऊ बहुत सारा प्यार, जल्द मिलेंगे। स्टेडियम से बाहर जाते समय भी सूर्यकुमार ने कहा कि उन्होंने विराट कोहली की इंस्टाग्राम स्टोरी में जगह बना ली है। इस समय उनके चेहरे के भाव कह रहे थे कि उनके लिए यह किसी उपलब्धि से कम नहीं है।

इसके बाद वह स्टेडियम से बाहर निकले तो फैंस ने उनके लिए केक का इंतजाम भी किया था। उन्होंने केक काटा और सभी का धन्यवाद किया। बीसीसीआई ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो के अंत में सूर्यकुमार यादव ने सभी का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed