फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Suryakumar Yadav has flown to England to consult a specialist for treating a sports hernia related injury

Suryakumar Yadav: टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार अचानक इंग्लैंड रवाना हुए, विशेषज्ञ से लेंगे सलाह; जानें मामला

Wed, 18 Jun 2025 04:08 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 18 Jun 2025 04:08 PM IST
सार

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सूर्यकुमार को मुंबई टी20 लीग के दौरान दर्द उठा था या नहीं। अपने करियर में दर्द के साथ कई मैच खेलने वाले सूर्यकुमार आईपीएल और मुंबई टी20 लीग की अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी करना चाहते थे। 

विज्ञापन
Suryakumar Yadav has flown to England to consult a specialist for treating a sports hernia related injury
सूर्यकुमार यादव - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव इंग्लैंड रवाना हुए हैं जहां वह स्पोर्ट्स हर्निया के इलाज के लिए विशेषज्ञ की सलाह लेंगे। बताया जा रहा है कि जरूरत पड़ने पर उनकी सर्जरी भी हो सकती है। सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था और मुंबई इंडियंस के लिए 700 से अधिक रन बनाए थे। इस टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद उन्होंने मुंबई प्रीमियर लीग टी20 टूर्नामेंट में भी हिस्सा लिया था।  
विज्ञापन

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सूर्यकुमार को मुंबई टी20 लीग के दौरान दर्द उठा था या नहीं। एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, 'सूर्यकुमार पेट के निचले हिस्से में दाहिनी तरफ स्पोर्ट्स हर्निया से पीड़ित हैं। वह परामर्श के लिए इंग्लैंड गए हैं। यदि आवश्यक हुआ तो वह सर्जरी करवाएंगे।' अपने करियर में दर्द के साथ कई मैच खेलने वाले सूर्यकुमार आईपीएल और मुंबई टी20 लीग की अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी करना चाहते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त-सितंबर से पहले नहीं खेला कोई टी20 मैच 
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्र ने कहा, अगस्त-सितंबर से पहले कोई टी20 मुकाबला नहीं है, इसलिए सूर्यकुमार ने सोचा कि यह यही समय है जब वह अपनी चोट का इलाज करा सकते हैं और बेंगलूरू के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में इससे उबरने के लिए उन्हें पर्याप्त समय भी मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed