{"_id":"61c6b6074ce02b55c42c22e3","slug":"suryakumar-yadav-blasted-a-majestic-double-hundred-249-runs-against-payyade-sports-club-three-day-final-of-the-police-invitation-shield-cricket-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्यकुमार यादव का डबल धमाका: पाएड स्पोर्ट्स क्लब के गेंदबाजों की उधेड़ी बखिया, बनाए धुआंधार 249 रन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सूर्यकुमार यादव का डबल धमाका: पाएड स्पोर्ट्स क्लब के गेंदबाजों की उधेड़ी बखिया, बनाए धुआंधार 249 रन
Sat, 25 Dec 2021 11:41 AM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:41 AM IST
सार
भारतीय टीम के उभरते बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने शुक्रवार को कमाल कर दिया। उन्होंने पुलिस इन्विटेशन शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल पाएड स्पोर्ट्स क्लब के खिलाफ धुआंधार बैटिंग करते हुए दोहरा शतक जड़ा। वह इस मैच में 249 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली एकदविसीय सीरीज से पहले टीम इंडिया के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव प्रचंड फॉर्म में आ गए हैं। उन्होंने मुंबई में खेले जा रहे तीन दिन के पुलिस इन्विटेशन शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक लगाया। सूर्यकुमार ने अपने क्लब पारसी जिमखाना की ओर से खेलते हुए पाएड स्पोर्ट्स के खिलाफ यह विस्फोटक पारी खेली। आपनी इस आतिशी पारी के दौरान उन्होंने 249 रन बनाए जिसमें पांच छक्के और 37 चौके लगाए। उन्होंने अपनी इस धुआंधार पारी के चलते दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज में टीम इंडिया में अपना दावा मजबूत कर लिया।
विज्ञापन
सूर्या ने बाउंड्री से बटोरे 178 रन
मुंबई के विजय हजारे ट्रॉफी से बाहर होने के बाद 31 वर्षीय सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में लंच और चायकाल के बीच शतक ठोक दिया। इस दौरान टीम के दूसरे बल्लेबाजों ने भी शानदार बैटिंग की। लेकिन सूर्यकुमार की पारी सबसे आकर्षक रही। इस दौरान उन्होंने 30 रन छक्कों और 148 रन चौकों के जरिए बनाए। सूर्यकुमार ने इस तरह 178 रन बाउंड्री के जरिए बटोरने मे सफल रहे। खेल के पहले दिन की समाप्ति पर पारसी जिमखाना ने 9 विकेट पर 524 रन बनाए थे।
विज्ञापन
मैंने नैसर्गिक बल्लेबाजी की
मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा जब मैं लंच के बाद बल्लेबाजी करने के लिए आया तो मैंने अपना नैसर्गिक खेल खेला, मैदान छोटा है इसलिए मुझे गेंदो को बाउंड्री के बाहर पहुंचाने में आसानी रही, मैं अपने दोहरे शतक के बारे में तब जान पाया जब मेरे साथियों ने मेरे खेल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मेरा उद्देश्य था कि पहले दिन इतने रन बनाएं कि विपक्षी टीम मैच से पहले ही बाहर हो जाए। उनके मुताबिक, फाइनल में बड़े रन बनाने से किसी भी बल्लेबाज को सीरीज में जाने का आत्मविश्वास मिलता है।
विज्ञापन
टीम इंडिया में मिल सकता है मौका
भारतीय टीम इन दिनों दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जहां। जहां टीम इंडिया टेस्ट सीरीज खेलने के बाद तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला भी खेलेगी। दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज की शरुआत 19 जनवरी से होगी। अभी तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान नहीं किया गया। लेकिन जिस तरह से सूर्यकुमार यादव ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक लगाया उससे उन्हें भारतीय टीम में जगह मिलने की उम्मीद है।