फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Suryakumar Yadav, Abhishek Sharma, Gill and Hardik Pandya mock Mohsin Naqvi after Asia Cup trophy controversy

Asia Cup: भारतीय खिलाड़ियों ने खिताबी जीत के बाद मोहसिन नकवी का उड़ाया मजाक, AI ट्रॉफी के साथ साझा की तस्वीर

Mon, 29 Sep 2025 09:14 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 29 Sep 2025 09:14 AM IST
सार

भारतीय खिलाड़ी जीत के बाद पुरस्कार समारोह में मौजूद थे, लेकिन उन्होंने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेना पसंद नहीं किया। टीम ने बाद में ट्रॉफी के बिना जश्न मनाया।

Team India Champion: विनिंग शॉट लगाने के बाद रिंकू ने भरी हुंकार, वरुण-कुलदीप और शुभमन-मोर्कल ने कही यह बात

ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: अभिषेक शर्मा अपने पहले एशिया कप में रहे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, विकेट लेने में कुलदीप सबसे आगे

IND vs PAK: 'खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर', पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद पीएम मोदी की प्रतिक्रिया
 

विज्ञापन
Suryakumar Yadav, Abhishek Sharma, Gill and Hardik Pandya mock Mohsin Naqvi after Asia Cup trophy controversy
सूर्यकुमार और तिलक वर्मा - फोटो : @surya_14kumar

विस्तार

भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और एशिया क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी का मजाक उड़ाया है। भारत ने एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया। जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया जिसके बाद एसीसी अध्यक्ष ट्रॉफी अपने होटल रूम में ले गए। 
विज्ञापन

भारतीय खिलाड़ियों ने नकवी के हाथ से नहीं ली ट्रॉफी
भारतीय खिलाड़ी जीत के बाद पुरस्कार समारोह में मौजूद थे, लेकिन उन्होंने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेना पसंद नहीं किया। टीम ने बाद में ट्रॉफी के बिना जश्न मनाया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि जब भारतीय खिलाड़ियों ने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से मना किया तो वह इसे अपने होटल रूम में ले गए। बीसीसीआई ने बताया कि वह इस हरकत को लेकर आईसीसी से नकवी की शिकायत करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय खिलाड़ियों ने हालांकि जीत का जश्न फीका नहीं पड़ने दिया और सोशल मीडिया पर एआई ट्रॉफी के साथ तस्वीरें पोस्ट की। सूर्यकुमार, हार्दिक और गिल ने एआई ट्रॉफी के साथ तस्वीर पोस्ट की। सूर्यकुमार ने कैप्शन में लिखा, 'जब मैच खत्म हो जाता है तो अंत में चैंपियन को याद किया जाता है, न कि ट्रॉफी के साथ तस्वीर को।' सूर्यकुमार ने बताया कि भारतीय टीम को ट्रॉफी उठाने से रोका गया और यह उनके करियर में पहली बार देखने मिला कि विजेता टीम को ट्रॉफी नहीं दी गई। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93)



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ꮪhubman Gill (@shubmangill)



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Surya Kumar Yadav (SKY) (@surya_14kumar)


विज्ञापन

सूर्यकुमार बोले- असली ट्रॉफी मेरी टीम है'
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि ट्रॉफी न मिलना जरूर दुखद है, लेकिन उनके लिए असली ट्रॉफी उनकी टीम है। सूर्यकुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'जबसे मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया है, कभी नहीं देखा कि विजेता टीम को ट्रॉफी न मिले। लेकिन मेरे लिए असली ट्रॉफी मेरी टीम है। सभी 14 खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ मेरी यादों की असली ट्रॉफी हैं। ये पल मेरे लिए हमेशा खास रहेंगे।' 

'जश्न में नहीं आई कमी, ट्रॉफी हमारे पास है'
सूर्यकुमार ने मजाकिया अंदाज में कहा कि टीम ने जमकर जश्न मनाया। उन्होंने कहा, 'आपने ट्रॉफी की फोटो नहीं देखी? मैंने ट्रॉफी ला दी थी। अभिषेक और शुभमन ने पहले ही तस्वीर पोस्ट कर दी है। देखिए कितनी खूबसूरत लग रही है।' उन्होंने हंसते हुए कहा, 'रिंकू ने चौका मारा, हम जीत गए, सबने जश्न मनाया और खिलाड़ियों की उपलब्धियां सेलिब्रेट कीं। यही चेन ऑफ इवेंट था जो हम चाहते थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed