फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   suresh raina will be captain of gujrat in ipl

आईपीएल में कप्तान की भूमिका में दिखेंगे सुरेश रैना

Tue, 02 Feb 2016 06:18 PM IST
Updated Tue, 02 Feb 2016 06:18 PM IST
विज्ञापन
suresh raina will be captain of gujrat in ipl

आईपीएल में राजकोट फ्रेंचाइजी की नई टीम को ‘गुजरात लायंस’ के नाम से जाना जाएगा, जिसके कप्तान सुरेश रैना और कोच ब्रैड हाज होंगे। हाज इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स, कोच्चि टस्कर्स केरला और राजस्थान रायल्स से खिलाड़ी के रूप में जुड़े रहे हैं।

विज्ञापन


राजकोट फ्रेंचाइजी ने इसके साथ ही नया लोगो भी जारी किया। यह सुनहरे, पीले और लाल रंग का गरजता शेर है।

सुरेश रैना आईपीएल की शुरुआत से लेकर चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ खेलते रहे हैं लेकिन लोढ़ा समिति ने इस फ्रेंचाइजी के अलावा राजस्थान रॉयल्स को भी दो साल के लिए निलंबित कर दिया था। इस वजह से बीसीसीआई ने इस टी-20 टूर्नामेंट से दो नई टीमें जोड़ी।
विज्ञापन


रैना ने कहा, "यह साल बेहद चुनौतीपूर्ण होगा। यह गुजरात की टीम है और हमें उम्मीद है कि गुजरात के लोगों का भरपूर समर्थन मिलेगा।"

राजकोट की टीम ने दिसंबर में खिलाड़ियों के ड्राफ्ट में रैना को सर्वाधिक कीमत पर लिया था। उनके अलावा टीम ने भारतीय आलराउंडर रविंद्र जडेजा, न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ब्रैंडन मैककुलम, वेस्टइंडीज के आलराउंडर ड्वेन ब्रावो और ऑस्ट्रेलिया के आलराउंडर जेम्स फाकनेर को भी अपनी टीम से जोड़ा था। टीम के बाकी सदस्य छह फरवरी को होने वाली आईपीएल नीलामी में खरीदे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे, युवी, धोनी से मध्यक्रम मजबूत

suresh raina will be captain of gujrat in ipl

कार्यक्रम में टीम इंडिया को लेकर पूछे गए सवाल पर गुजरात लायंस के कप्तान सुरेश रैना ने कहा कि उनके, युवराज सिंह और महेंद्र सिंह की मौजूदगी भारतीय मध्यक्रम को मजबूती प्रदान करता है।

बकौल रैना, "अंतिम ओवर के तीसरी गेंद के दौरान युवराज ने मुझसे कहा कि क्या हुआ। हम एक रन ही ले सके। इससे पहले उसने एक चौका और एक छक्का जड़कर दबाव कम कर दिया था। मेरे दो रन लेने के बाद युवराज ने कहा कि उसे विश्वास हो गया कि मैं मैच फिनिश करने जा रहा हूं। लिहाजा मेरे साथ, युवराज और धोनी मध्यक्रम में फिट हैं और हमारे पास पर्याप्त अनुभव है।"

हार्दिक और बुमराह को सराहा
रैना ने हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह की भी तारीफ की। रैना ने कहा, "पहले सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का दौरान युवाओं के लिए आसान नहीं है। युवाओं ने मानसिक मजबूती और उम्दा प्रदर्शन का परिचय दिया। हमें उनके प्रदर्शन की दाद देनी चाहिए।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed