{"_id":"5fbd2dcc8ebc3e75024945c0","slug":"suresh-raina-to-set-up-cricket-academy-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जम्मू कश्मीर के खिलाड़ियों की होगी टीम इंडिया में एंट्री, सुरेश रैना लगाएंगे जोर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अब जम्मू कश्मीर के खिलाड़ियों की होगी टीम इंडिया में एंट्री, सुरेश रैना लगाएंगे जोर
Tue, 24 Nov 2020 09:31 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जम्मू-कश्मीर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जम्मू-कश्मीर
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 24 Nov 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
सुरेश रैना
- फोटो : @ImRaina
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना जम्मू और कश्मीर में जल्द ही क्रिकेट एकेडमी स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए मंगलवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सुरेश रैना के साथ जम्मू और कश्मीर खेल परिषद के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के युवाओं को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेटर बनाने की चाहत के साथ काम कर रहे रैना ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जम्मू-कश्मीर में क्रिकेट की भरपूर संभावना है। यहां क्रिकेट एकेडमी खोलने से युवाओं के लिए अपने कौशल का प्रदर्शन करने का एक अच्छा अवसर होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि यह युवाओं के लिए एक बड़ी पहल है और मेरे लिए भी जैसा कि मैं भी जम्मू-कश्मीर से हूं। रैना ने आगे कहा कि, यहां के बच्चों में जबरदस्त प्रतिभा और उत्साह है। अगर अगले पांच से 10 वर्षों में यहां के एक या दो युवा हमारे देश के लिए खेलते हैं तो यह एक बड़ी उपलब्धि होगी। रैना ने कहा कि जो वातावरण और प्रतिभा जम्मू-कश्मीर में है। उससे भरतीय टीम को कई खिलाड़ी मिल सकते हैं।
विज्ञापन
Extremely delighted to sign the MoU with J&K Sports Council for training budding cricketers across the Union Territory. In presence of J&K Lt. Governor @manojsinha_, Chief Secretary BVR Subramaniam and Principal Secretary to LG @nitishwarKumar. Great beginnings & things ahead. pic.twitter.com/waeFZhMALU
— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) November 24, 2020