फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Suresh Raina started crying after hearing the news of MS Dhoni retirement Ravi Shastri called team meeting reveals Axar Patel

MS Dhoni: 'धोनी के संन्यास की खबर सुनकर रोने लगे थे रैना, शास्त्री ने बुलाई थी टीम मीटिंग', अक्षर पटेल का खुलासा

Tue, 12 Apr 2022 06:59 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 12 Apr 2022 06:59 PM IST
सार

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था। उस समय टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी। मेलबर्न में टेस्ट ड्रॉ होने के बाद धोनी ने संन्यास का एलान कर दिया था।

विज्ञापन
Suresh Raina started crying after hearing the news of MS Dhoni retirement  Ravi Shastri called team meeting reveals Axar Patel
महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था। उस समय टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी। मेलबर्न में टेस्ट ड्रॉ होने के बाद धोनी ने संन्यास का एलान कर दिया था। 30 दिसंबर को मैच समाप्त होने के बाद पत्रकार घर वापसी की तैयारी कर रहे थे तभी बीसीसीआई द्वारा एक ई-मेल जारी होता है। उस मेल का विषय था- महेंद्र सिंह धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया।
विज्ञापन


भारत के बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में उस दिन को याद किया और कई खुलासे किए। अक्षर ने कहा, ''यह मैच के दूसरे दिन शाम की बात है। रवि शास्त्री (उस समय टीम के निदेशक थे) ने सभी खिलाड़ियों को धोनी के फैसले के बारे में बताया। यह सुनकर सभी भावुक हो गए। उस समय जो हो रहा था वह हैरान करने वाला था। टीम का माहौल बदल गया था। सभी शांत थे। उन्होंने टीम मीटिंग बुलाई और कहा कि धोनी संन्यास ले रहे हैं।''
विज्ञापन


अक्षर ने आगे कहा, ''धोनी के संन्यास के बारे में खबर मिलते ही सुरेश रैना रोने लगे। यह सब देखकर मैं हैरान था। मेरे नजदीक सभी खिलाड़ी रो रहे थे। मैं उस समय यह सब समझ नहीं पाया। मैं सोच रहा था कि आखिर क्या हुआ है? इस फैसले से पूरी टीम हैरान थी। वहीं, धोनी सबसे अलग थे। उन्होंने मुझसे मिलते ही मेरी टांग खिंचते हुए कहा- बापू (अक्षर का निकनेम)...आप आए और मैं जाना पड़ रहा है। इतना सुनते ही मैं हैरान हो गया।''
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्षर ने उस दिन को याद करते हुए कहा, ''माही भाई ने मुझसे ऐसा क्यों बोला? मैं यह सोच रहा था कि मैंने आखिरकार क्या किया? मैं यह सब सोचकर रोने लगा था। इतने में उन्होंने कहा कि वह सिर्फ मजाक कर रहे हैं। इसके बाद माही भाई ने मुझे गले लगा लिया।''


धोनी के टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने 90 टेस्ट की 144 पारियों में 4876 रन बनाए। उनका औसत 38.09 का रहा। धोनी ने छह शतक और 33 अर्धशतक लगाए। उनका उच्चतम स्कोर 224 रन है। अक्षर पटेल उस दौरे पर टीम के साथ जरूर थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। अक्षर ने 13 फरवरी 2021 को टेस्ट डेब्यू किया। छह टेस्ट में उनके नाम 39 विकेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed