{"_id":"59fc4ae54f1c1b9e678b92a4","slug":"suresh-raina-met-gautam-gambhir-daughter-and-share-a-photo-on-his-instagram-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौतम गंभीर की बेटी अनायजा से मिले रैना, प्यार भरे मैसेज के साथ शेयर की फोटो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गौतम गंभीर की बेटी अनायजा से मिले रैना, प्यार भरे मैसेज के साथ शेयर की फोटो
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Fri, 03 Nov 2017 04:24 PM IST
विज्ञापन
गौतम गंभीर और सुरेश रैना
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के बल्लेबाज सुरेश रैना ने हाल ही में अपने पूरे परिवार के साथ गौतम गंभीर से मिलने पहुंचे। वहां रैना, उनकी पत्नी प्रियंका और बेटी ग्रेसिया ने गंभीर की छोटी बेटी अनायजा से मुलाकात की। रैना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें उनका पूरा परिवार व गौतम गंभीर का पूरा परिवार साथ है।
विज्ञापन
A post shared by Suresh Raina (@sureshraina3) on
विज्ञापन
रैना ने फोटो के साथ ही कैप्शन में लिखा, 'हमारी नन्हीं परी से मिलकर बहुत अच्छा लगा। आपका आगे का जीवन सुखद हो।' बता दें कि गंभीर की पत्नी नताशा ने इस वर्ष जुलाई में अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया। उनकी बड़ी बेटी का नाम आजीन है।
विज्ञापन
टीम इंडिया से बाहर चल रहे दोनों खिलाड़ी इन दिनों रणजी ट्रॉफी में व्यस्त हैं। रैना जहां उत्तर प्रदेश टीम की कप्तानी कर रहे हैं, वहीं गंभीर दिल्ली की तरफ से खेल रहे हैं। गंभीर को हाल ही में सीजन शुरू होने से पहले दिल्ली की कप्तानी से हटा दिया गया था। उनकी जगह तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को दिल्ली की रणजी टीम का कप्तान बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश और दिल्ली टीम फिलहाल पालम स्टेडियम में राउंड चार का मैच खेल रही है। मैच के तीसरे दिन उत्तर प्रदेश की टीम को जीत के लिए लगभग 100 रनों की जरूरत है। ईशांत शर्मा की कप्तानी में दिल्ली टीम ग्रुप ए की अंकतालिका में 10 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है, वहीं यूपी टीम केवल 1 अंक लेकर छठें नंबर पर बनी हुई है। रैना की टीम को अंकतालिका में ऊपर आने के लिए ये मैच बड़े अंतर से जीतना होगा।