{"_id":"57049ad84f1c1b6e40c810cf","slug":"suresh-raina-is-a-captain-of-gujrat-ipl-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरेश रैना बोले, नई टीम से खेलना जैसे पुराना घर छोड़ना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सुरेश रैना बोले, नई टीम से खेलना जैसे पुराना घर छोड़ना
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 06 Apr 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल-9 में गुजरात लायंस की कप्तानी कर रहे सुरेश रैना का कहना है कि नई टीम से खेलना चुनौतीपूर्ण है चूंकि यह आठ साल के बाद पुराने घर को छोड़ने जैसा अहसास है। इससे बड़ा अंतर पड़ता है।
विज्ञापन
रैना ने कहा कि मैं आईपीएल में आठ सालों से खेल रहा हूं जिन सीनियर खिलाड़ियों के साथ खेला हूं उनसे बहुत कुछ सीखा है।
बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा कि उनकी नई टीम में ताजातरीन वर्ल्ड चैंपियन बनी वेस्टइंडीज टीम के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैककुलम जैसे मैच विजेता शामिल हैं।
विज्ञापन
गुजरात की टीम इससे पहले आईपीएल में नहीं खेल रही थी। रैना ने आईपीएल के 132 मैचों में 3699 रन बनाए हैं।
गौरतलब है कि आईपीएल के पिछले आठ सीजन में सुरेश रैना चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा रहे थे। लेकिन आईपीएल फिक्सिंग के चलते सुप्रीम कोर्ट द्वारा चेन्नई सुपरकिंग्स समेत दो टीमों पर आईपीएल में खेलने के लिए कुछ समय की पाबंदी लगाई है।
विज्ञापन