फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Supreme Court Summons BCCI President Anurag Thakur

SC ने फ्रीज किए BCCI के खाते, अनुराग ठाकुर को पेश होने का आदेश

Fri, 21 Oct 2016 06:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 21 Oct 2016 06:44 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court Summons BCCI President Anurag Thakur
बीसीसीआई - फोटो : getty
बीसीसीआई में सुधारों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आदेश जारी करते हुए कहा कि बीसीसीआई जल्द से जल्द लोढ़ा समिति की सिफारिशों को मानने का हलफनामा कोर्ट में पेश करे। कोर्ट ने कहा कि लोढा समिति एक स्वतंत्र ऑडिटर नियुक्त करेगा, जो बीसीसीआई के तमाम ठेकों की जांच करेगा।
विज्ञापन


कोर्ट ने बीसीसीआई द्वारा राज्य क्रिकेट बोर्डों को फंड जारी करने पर भी रोक लगाई और कहा कि तब तक फंड न दिए जाएं जब तक राज्य के बोर्ड भी लोढा समिति की सिफारिशों को लागू करने के संबंध में हलफनामा नहीं दे देते।
विज्ञापन


कोर्ट में यह भी साफ हो गया कि बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर 3 दिसंबर को कोर्ट में इस संबंध में हलफनामा देंगे। 3 दिसंबर तक बीसीसीआई प्रमुख हलफनामा दाखिल करेंगे और इससे पहले वह लोढा पैनल को बताएंगे कि सुधार कैसे लागू किए जाएंगे। इस मामले में अगली सुनवाई 5 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानबूझ कर बोर्ड नहीं मान रहा सिफारिशें

Supreme Court Summons BCCI President Anurag Thakur
अनुराग ठाकुर - फोटो : getty
कोर्ट ने इसी के साथ लोढ़ा समिति को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए बीसीसीआई के लिए स्वतंत्र ऑडिटर नियुक्त करने के लिए कहा। ऑडिटर का काम बीसीसीआई के सारे कांट्रेक्ट की निगरानी करना होगा।

सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों आदेश सुरक्षित रखा था कि बोर्ड में प्रशासक नियुक्त किए जाए या नहीं और बीसीसीआई को और वक्त दिया जाए या नहीं। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा था कि बोर्ड लगातार कोर्ट के आदेशों में रुकावट पैदा कर रहा है। लोढा समिति का भी यही मानना है कि बोर्ड सिफारिशों को लागू नहीं करना चाहता, इसलिए पदाधिकारियों को हटा देना चाहिए।

कोर्ट ने 18 जुलाई को लोढ़ा समिति की सभी सिफारिशों पर मुहर लगा दी थी। इसके बाद बोर्ड को उन्हें लागू करने के लिए 6 महीने का वक्त भी दिया था। मगर समिति ने शिकायत की थी कि बीसीसीआई जानबूझकर सुधार नहीं करना चाहती। मगर अब बीसीसीआई के पास कोई दूसरा विकल्प नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed