{"_id":"5703a42b4f1c1bfe1ec81132","slug":"supreme-court-said-to-bcci-you-have-done-nothing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट ने BCCI को लगाई डांट, कहा कुछ भी नहीं किया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सुप्रीम कोर्ट ने BCCI को लगाई डांट, कहा कुछ भी नहीं किया
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 06 Apr 2016 11:50 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड पर सुप्रीम कोर्ट बेहद खफा दिखा। कोर्ट ने कहा कि बीसीसीआई ने भ्रष्टाचार मुक्त खेल के लिए कोई कदम नहीं उठाए।
विज्ञापन
कोर्ट में आईपीएल 2013 में हुए मैच फिक्सिंग को लेकर लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों पर सुनवाई चल रही थी। इस दौरान कोर्ट ने बीसीसीआई के वकील से कहा, "प्लीज अब यह मत कहना कि लोढ़ा कमेटी की सिफारिशें लागू नहीं की जा सकती।" यह कहकर मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार 8 अप्रैल कर दी गई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इसी साल 4 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित लोढ़ा कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में बीसीसीआई से कई सिफारिशों को लागू करने की बात कही थी। इसमें भारत में क्रिकेट में सट्टेबाजी को वैध करने के साथ-साथ कई बातें शामिल थी।
विज्ञापन