फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   supreme court agrees to hear PIL to stay IPL matches due to spot fixing

सुप्रीम कोर्ट का आईपीएल पर रोक से इनकार

Tue, 21 May 2013 03:25 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 21 May 2013 03:25 PM IST
विज्ञापन
supreme court agrees to hear PIL to stay IPL matches due to spot fixing

सुप्रीम कोर्ट ने आईपीएल सीजन-6 के शेष मैच पर रोक लगाने संबंधी जनहित याचिका खारिज कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने आईपीएल पर रोक लगाने से भी इनकार कर दिया है।

विज्ञापन


साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई को स्पॉट फिक्सिंग मामले पर 15 दिनों के अंदर एक सदस्यीय कमेटी बनाकर रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

स्पॉट फिक्सिंगः खराब रन रेट बचा सकता है श्रीसंत को!
विज्ञापन


न्यायमूर्ति बी एस चौहान और न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अवकाशकालीन खंडपीठ ने संबंधित पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जनहित याचिका का निपटारा करते हुए कहा कि न्यायालय आईपीएल के शेष मैचों के आयोजन पर रोक लगाने के पक्ष में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंडपीठ ने कहा कि कुछ खिलाड़ियों की गैर कानूनी गतिविधियों के कारण पूरे टूर्नामेंट पर रोक लगाना उचित नहीं है। न्यायालय ने स्पॉट फिक्सिंग की जांच एसआईटी से कराने का आग्रह भी ठुकरा दिया।

न्यायालय ने हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को यह निर्देश दिया कि वह इस मामले की जांच कर रहे एक सदस्यीय आयोग की रिपोर्ट हासिल होने के बाद दोषी खिलाड़ियों और टीमों के खिलाफ कानून के दायरे में सख्त कार्रवाई करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed