{"_id":"5ffcd8d2-9ebb-11e2-b1bb-d4ae52bc57c2","slug":"sunrisers-played-like-a-settled-team-says-steyn","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थापित टीम की तरह खेले सनराइजर्स: स्टेन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्थापित टीम की तरह खेले सनराइजर्स: स्टेन
हैदराबाद/एजेंसी
Updated Sat, 06 Apr 2013 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ डेल स्टेन ने कहा कि नई टीम होने के बावजूद उनकी टीम इंडियन प्रीमियर लीग के आगाज मैच में पुणे वारियर्स के खिलाफ स्थापित टीम की तरह खेली।
विज्ञापन
छह विकेट पर 126 रन के छोटे स्कोर पर बचाव करते हुए स्टेन ने एक ओवर में तीन विकेट चटकाए, जिससे सनराइजर्स हैदराबाद ने शुक्रवार रात पुणे वारियर्स को 22 रन से हराया।
विज्ञापन
स्टेन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हम काफी अच्छा खेले। हमने कड़ी टक्कर दी, जो नई टीम के लिए अच्छा संकेत है। नई फ्रेंचाइजी में आमतौर पर सबसे पहले अपने मजबूत और कमजोर पक्षों की पहचान की जाती है लेकिन हम ऐसी टीम की तरह खेले जो लंबे समय से एक साथ है। यह शानदार जीत है।’
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीकी पेसर स्टेन का मानना है कि उप्पल की पिच पर 140 का स्कोर जीत के लिए काफी होता। स्टेन ने अपने साथी तेज गेंदबाजों इशांत शर्मा और थिसारा परेरा की भी सराहना की और उनका मानना है कि इन दोनों ने अपने बहुमूल्य योगदान से अंतर पैदा किया।