IPL 11: सनराइजर्स की नजर जीत की हैट्रिक पर, सामने है KKR की मुश्किल चुनौती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनराइजर्स हैदराबाद टीम आईपीएल-11 के तहत शनिवार को जीत की हैट्रिक के इरादे से मैदान पर उतरेगी। हैदराबाद का सामना दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के खिलाफ उसके घरेलू मैदान पर होगा। अपना दोनों शुरुआती मैच जीतकर हैदराबाद की टीम आठ टीमों की अंक तालिका में चार अंक लेकर शीर्ष पर है जबकि इतने ही मैचों से चार अंक लेकर चेन्नई सुपरकिंग्स नेट रनरेट के आधार पर दूसरे स्थान पर है।
घरेलू टीम केकेआर के लिए पिछले मैच में चेन्नई के खिलाफ हार दिल तोड़ने वाली रही। क्योंकि कोलकाता ने उस मैच में 200 से अधिक का स्कोर किया था। केन विलियम्सन की टीम हैदराबाद संतुलित टीमों में से एक है। उसके पास अनुभवी बल्लेबाज हैं और बेहतरीन गेंदबाजी लाइनअप है जो किसी भी कप्तान का सपना होता है।
हैदराबाद ने अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को एक विकेट से मात दी थी। हैदराबाद ने पॉवरप्ले में बिना कोई नुकसान के 56 रन बनाए थे। उसके पास ऋद्धिमान साहा, केन विलियम्सन, शिखर धवन और मनीष पांडेय जैसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं।
पेसर जॉनसन के खेलने की उम्मीद
केकेआर की टीम 202 रन बनाने के बावजूद चेन्नई के खिलाफ हार गई थी। गेंदबाजी में आर विनयकुमार असरहीन रहे थे। रन लुटाने के मामले में वह बेहद खर्चीले साबित हुए। ऐसे में केकेआर की टीम अपनी गेंदबाजी में सुधार करना चाहेगी। गेंदबाजी कोच हीथ स्ट्रिक अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन की वापसी के संकेत दिए हैं।
विनय कुमार अंतिम ओवर में 17 रन का बचाव नहीं कर सके। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक उड़ाया गया। कर्नाटक के इस अनुभवी गेंदबाज ने मौजूदा संस्करण में अब तक दो मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 3.5 ओवर की गेंदबाजी में कुल 65 रन दिए हैं।
संभावित टीमें
कोलकाता नाइटराइडर्स- दिनेश कार्तिक (कप्तान), सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नीतीश राणा, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, मिचेल जॉनसन, शुभमन गिल, आर विनय कुमार, रिंकू सिंह, कैमरन डेलपोर्ट, जेवोन सीयरलेस, अपूर्व वानखेड़े, इशांक जग्गी और टॉम कुरेन।
सनराइजर्स हैदराबाद- केन विलियम्सन (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मनीष पांडेय, राशिद खान, शिखर धवन, ऋद्धिमान साहा, संदीप शर्मा, शाकिब अल हसन, कार्लोस ब्रेथवेट, यूसुफ पठान, मोहम्म्द नबी, एलेक्स हेल्स, क्रिस जॉर्डन, बिली स्टेनलेक, सिद्धार्थ कौल, दीपक हुड्डा, सैयद खलील अहमद, श्रीवत्स गोस्वामी, बासिल थंपी, टी नटराजन, बिपुल शर्मा, मेहदी हसन, रिकी भुई, सचिन बेबी, तन्मय अग्रवाल।