फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunrisers Hyderabad signs Trevor Bayliss as a head coach for ipl

इंग्लैंड को वर्ल्ड चैंपियन बनाने के बाद अब IPL की इस टीम को कोचिंग देंगे ट्रेवर बेलिस

Thu, 18 Jul 2019 04:09 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 18 Jul 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
Sunrisers Hyderabad signs Trevor Bayliss as a head coach for ipl
ट्रेवर बेलिस - फोटो : social media

इंग्लैंड को पहली बार वर्ल्ड कप जिताने वाले कोच ट्रेवर बेलिस को सनराइजर्स हैदराबाद का नया कोच बनाया गया है। बेलिस को टॉम मूडी की जगह पर बतौर कोच हैदराबाद की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले लगातार सात सीजन तक मूडी टीम के कोच थे लेकिन इस साल उन्होंने इस पद को छोड़ दिया था। 

विज्ञापन


बेलिस इससे पहले भी आईपीएल में बतौर कोच अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे 2012 से 2015 तक कोलकाता नाईट राइडर्स के कोच रहे थे। इसी दौरान कोलकाता की टीम दो बार चैंपियन भी बनी थी। 
विज्ञापन


इंग्लैंड के मौजूदा कोच बेलिस का कार्यकाल आगामी एशेज सीरीज के बाद खत्म हो जाएगा। उनके दौर में इंग्लैंड ने कई उपलब्धियां अपने नाम की। इंग्लैंड ने 2015 में 3-2 से एशेज सीरीज जीती, 2016 में वर्ल्ड टी-20 के फाइनल में पहुंची, वन-डे रैंकिंग में नंबर-1 बनी और पिछले हफ्ते लॉर्ड्स में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यही कारण था कि बेलिस को अपनी टीम का कोच बनाने के लिए आईपीएल की कई फ्रैंचाइज़ी उनसे संपर्क में थीं लेकिन अब आईपीएल के 13वें सीजन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें अपना कोच नियुक्त कर लिया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed