{"_id":"5fd8c18af68efa596b6fd408","slug":"sunrisers-hyderabad-has-appointed-tom-moody-as-the-director-of-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनराइजर्स हैदराबाद को विजेता बनाने वाले मूडी को टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सनराइजर्स हैदराबाद को विजेता बनाने वाले मूडी को टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
Tue, 15 Dec 2020 07:30 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 15 Dec 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
Tom moody
इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने प्रबंधन को लेकर बड़ा फैसला किया है। फ्रैंचाइजी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और कोच टॉम मूडी को अपना क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया है। 55 वर्षीय मूडी 2019 के सत्र तक सात साल सनराइजर्स से जुड़े रहे। इस बीच 2016 में उनकी टीम ने आईपीएल खिताब भी जीता था। पिछले साल जुलाई में उनकी जगह इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कोच ट्रेवर बेलिस को मुख्य कोच नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘टॉम मूडी को सनराइजर्स हैदराबाद का क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया गया है।’
🚨 Announcement 🚨@TomMoodyCricket has been appointed as the Director of Cricket for SunRisers Hyderabad.#OrangeArmy #KeepRising pic.twitter.com/EGHJNExTTm
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) December 15, 2020विज्ञापन
विज्ञापन
गौरतलब है कि मूडी के रहते हुए सनराइजर्स सात वर्षों में पांच बार आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचा। सनराइजर्स की टीम इस साल यूएई में खेले गए आईपीएल के भी प्लेऑफ में पहुंची थी लेकिन वह दूसरे क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स से हार गई थी।