{"_id":"661286c16b1527e04c025a0c","slug":"sunrisers-hyderabad-former-coach-tom-moody-advised-rcb-to-give-chance-to-will-jacks-in-their-playing-eleven-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL: टॉम मू़डी ने आरसीबी से इस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने कहा, बीपीएल में मचा चुका है धमाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL: टॉम मू़डी ने आरसीबी से इस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने कहा, बीपीएल में मचा चुका है धमाल
Sun, 07 Apr 2024 05:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 07 Apr 2024 05:15 PM IST
सार
आरसीबी का सामना अब मुंबई इंडियंस से होगा। इस दौरान टीम की कोशिश वापसी करने पर होगी क्योंकि अगर टीम ने हार का सिलसिला नहीं तोड़ा तो आरसीबी के लिए आगे की राहें कठिन हो जाएगी।
विज्ञापन
टॉम मूडी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) के लिए आईपीएल 2024 सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और टीम को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी की टीम मौजूदा सीजन में पांच में से चार मुकाबले हार चुकी है और अंक तालिका में आठवें स्थान पर खिसक गई है। आरसीबी को अगर प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना है तो उसे जल्द ही वापसी करनी होगी। सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व मुख्य कोच टॉम मूडी ने आरसीबी को सलाह दी है कि उसे इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स को टीम में शामिल करना चाहिए।
जैक्स के प्रदर्शन से प्रभावित हैं मूडी
आरसीबी को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार के बाद मूडी ने बताया कि जैक्स का पावरप्ले में स्ट्राइक रेट 164.21 का है जो टी20 क्रिकेट में शानदार है। हालांकि जैक्स का आरसीबी के प्लेइंग इलेवन में शामिल होना इतना आसान नहीं है, लेकिन मूडी ने बताया कि आरसीबी को अगर टूर्नामेंट में वापसी करनी है तो उसे जैक्स का इस्तेमाल करना चाहिए। मूडी ने एक स्पोर्ट्स चैनल से कहा, आरसीबी को जैक्स के बारे में गंभीरता से विचार करना चाहिए। किस तरह उन्हें शामिल किया जा सकता है। मैं उन्हें फाफ की जगह पर नहीं देखता। मेरे अनुसार, ग्लेन मैक्सवेल और कैमरन ग्रीन दबाव में हैं।
जैक्स ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग में मनवाया था लोहा
जैक्स ने इस साल की शुरुआत में बांग्लादेश प्रीमियर लीग में बेहतरीन प्रदर्शन किया था और वह अपनी टीम के लिए गेम चेंजर साबित हुए थे। उनके इस प्रदर्शन के दम पर ही आरसीबी ने उन्हें टीम में लिया था। मूडी ने आरसीबी से आग्रह करते हुए कहा कि उन्हें इस अवसर का फायदा उठाना चाहिए और जैक्स को कप्तान फाफ डुप्लेसिस और विराट कोहली के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतारना चाहिए।
विज्ञापन
आरसीबी का अब मुंबई से सामना