फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunrisers Hyderabad beat Delhi Capitals by 88 runs

हैदराबाद ने दिल्ली को 88 रन से दी शिकस्त, साहा ने खेली तूफानी पारी

Wed, 28 Oct 2020 06:04 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 28 Oct 2020 06:04 AM IST
विज्ञापन
Sunrisers Hyderabad beat Delhi Capitals by 88 runs
दिल्ली बनाम हैदराबाद - फोटो : pti

किसी कप्तान के लिए जन्मदिन पर इससे बढ़िया तोहफा क्या होगा कि बल्लेबाजी भी शानदार हो और टीम भी जीत जाए। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने कप्तान डेविड वॉर्नर (66रन) के 34वें जन्मदिवस पर दिल्ली कैपिटल्स को एक ओवर शेष रहते 88 रन से हरा दिया।

विज्ञापन


मैन ऑफ द मैच बने ऋद्धिमान साहा ने 45 गेंद में 87 रन की पारी खेली जिससे सनराइजर्स ने दो विकेट पर 219 रन बनाए। साहा इस सीजन में अपना महज दूसरा मैच खेल रहे थे। दिल्ली को 11 रन प्रति ओवर की रनरेट की जरूरत थी लेकिन दबाव में टीम की बल्लेबाजी ऐसी बिखरी कि एक ओवर पहले 131 रन पर ढेर हो गई। 
विज्ञापन



राशिद की घातक गेंदबाजी 
दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब हुई थी। महज 14 रन पर दो विकेट गिर गए थे और 78 रन पर आधी टीम पवेलियन में बैठी थी। चार खिलाड़ी दहाई के अंक में पहुंचे। ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 36 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पिनर राशिद खान ने चार ओवरों में सात रन देकर तीन विकेट लिए। दिल्ली की 12वें मैच में पांचवीं हार है और नेट रनरेट में पिछड़कर वह तीसरे स्थान पर आ गई है। हैदराबाद के पांचवें जीत के साथ दस अंक हो गए हैं और उसने अपनी उम्मीदें कायम रखी हैं। 

वॉर्नर का 25 गेंदों पर अर्द्धशतक 
इससे पहले वॉर्नर और साहा ने दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने पावरप्ले के पहले छह ओवर में 77 रन निकाले जिसमें 11 चौके और दो छक्के शामिल थे। वॉर्नर ने बेहद खर्चीले साबित हुए कैगिसो रबादा पर छठे ओवर में चार चौके और एक छक्का लगाया ।

सनराइजर्स के 100 रन 8.4 ओवर में ही बन गए थे। वॉर्नर के क्रीज पर रहने तक साहा उनके सहयोगी की भूमिका में थे। वॉर्नर ने 25 गेंद में अर्द्धशतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में दो छक्के और आठ चौके लगाए। रविचंद्रन अश्विन ने 107 रन की पहले विकेट की साझेदारी को तोड़ा जब वॉर्नर एक्स्ट्रा कवर में अक्षर पटेल को कैच देकर लौटे ।


साहा ने भी दिखाए आक्रामक तेवर 
वॉर्नर के जाने के बाद साहा ने बल्ले से रन उगलना शुरू किया। उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट लगाए और चौकेके साथ अपना अर्द्धशतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और दो छक्के जड़े । एनरिच नोर्त्जे ने 15वें ओवर में उन्हें पवेलियन भेजा। मनीष पांडेय 44 रन बनाकर और केन विलियमसन 11 रन बनाकर नाबाद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed