{"_id":"64183c521c755103710d8c20","slug":"sunil-narine-kkr-s-mystery-spinner-wreaked-havoc-before-ipl-took-seven-wickets-in-seven-overs-seven-maidens-2023-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sunil Narine: IPL से पहले KKR के इस मिस्ट्री स्पिनर ने बरपाया कहर, सात ओवर में बिना कोई रन दिए झटके सात विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sunil Narine: IPL से पहले KKR के इस मिस्ट्री स्पिनर ने बरपाया कहर, सात ओवर में बिना कोई रन दिए झटके सात विकेट
Mon, 20 Mar 2023 04:28 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जमैका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जमैका
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 20 Mar 2023 04:28 PM IST
सार
आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक नरेन ने एक मैच में हैरान करने वाली गेंदबाजी की है। उन्होंने इस मैच में सात ओवर फेंके, जिसमें सभी मेडन रहे और उन्होंने सात विकेट भी झटके।
विज्ञापन
सुनील नरेन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईपीएल का आगाज 31 मार्च से होने जा रहा है। पिछली बार की तरह इस साल भी 10 टीमों के बीच जंग देखने को मिलेगी। दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को सीजन शुरू होने से पहले ही बड़ा झटका लग सकता है। टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर चोट की वजह से भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे।
विज्ञापन
अब उन पर आईपीएल से भी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में इस बार टीम की नैया पार लगाने की जिम्मेदारी टीम के कुछ सीनियर खिलाड़ियों पर होगी। इनमें सुनील नरेन, आंद्रे रसेल और वेंकटेश अय्यर शामिल हैं। नरेन ने अपने मौजूदा फॉर्म से विपक्षी टीमों को चेतावनी भी दी है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट मैच में कहर बरपाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल, आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक नरेन ने एक मैच में हैरान करने वाली गेंदबाजी की है। उन्होंने इस मैच में सात ओवर फेंके, जिसमें सभी मेडन रहे और उन्होंने सात विकेट भी झटके। वेस्टइंडीज में खेले गए घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में उन्होंने ऐसा किया। नरेन ने क्वींस पार्क क्रिकेट क्लब की ओर से खेलते हुए क्लार्क रोड यूनाइटेड के खिलाफ घातक गेंदबाजी की। नरेन के इस स्पेल की बदौलत क्लार्क रोड यूनाइटेड 76 रन पर ही सिमट गई।
क्लार्क रोड यूनाइटेड के जवाब में क्वींस पार्क की टीम ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 268 रन बनाए और 192 रनों की लीड ले ली है। सुनील नरेन के सात विकेट के अलावा शॉन हैकलेट ने 18 रन देकर दो विकेट लिए। 34 साल के नरेन ने सात ओवर में सात मेडन के साथ सात विकेट लेकर यह बता दिया है कि वह आईपीएल के लिए तैयार हैं। उन्होंने आईपीएल करियर में अब तक 148 मैच खेले हैं और 152 विकेट लिए हैं।