नरेन-पोलार्ड की वापसी, भारत के खिलाफ दो टी-20 के लिए वेस्टइंडीज टीम घोषित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन रॉबर्ट हैंस ने टीम इंडिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले दो मैचों के लिए वेस्ट इंडीज टीम की घोषणा मंगलवार को कर दी। 14 सदस्यीय टीम में दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड और सुनील नरेन की टीम में वापसी हुई है।
जबकि यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल ने खुद को अनुपलब्ध बताया है। गेल कनाडा के ग्लोबल टी-20 लीग में खेलेंगे। मालूम हो कि 3 सितंबर से शुरू होने वाले दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा 21 जुलाई को ही कर दी गई थी।
दिग्गज स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन की 3 वर्ष बाद टी-20 टीम में वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी टी-20 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। दूसरी ओर पोलार्ड ने आखिरी टी-20 नवंबर 2018 में भारत के खिलाफ ही खेला था। इस टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज एंथोनी ब्रैमब्ले का सिलेक्शन पहली बार किया गया है, जिन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
टीम की घोषणा करते हुए सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन रॉबर्ट हैंस ने कहा, 'यह टीम संतुलित है। अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवाओं का जबरदस्त मिश्रण है। हम टी-20 वर्ल्ड कप, जिसका आयोजन अगले वष होना है, को दखते हुए टीम का तैयार कर रहे हैं।' इस टीम में आंद्रे रसेल भी शामिल हैं, हालांकि वह फिलहाल चोट से उबर रहे हैं।
पहले दो टी-20 के लिए टीम
पहले दो टी-20 के लिए विंडीज टीम - जॉन कैंपबेल, इविन लुइस, शिमरॉन हेटमायर, निकोलस पूरन, कीरोन पोलार्ड, रॉमैन पॉवेल, कार्लोस ब्रैथवेट (कप्तान), कीमो पॉल, सुनील नरेन, शेल्डन कॉट्रेल, ओशाने थॉमस, एंथनी ब्रैंब्ले, आंद्रे रसेल, खैरी पिर्रे।
BREAKING: WEST INDIES SQUAD RELEASED FOR 1ST AND 2ND T20I vs INDIA IN FLORIDA. #ItsOurGame pic.twitter.com/gGU5Gde77E
— Windies Cricket (@windiescricket) July 22, 2019