फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunil Gavaskar wishes good luck to Dinesh Karthik for his commentary debut in WTC Final

डब्ल्यूटीसी फाइनल: बल्ला छोड़ माइक पकड़ने वाले हैं दिनेश कार्तिक, कॉमेंट्री में करेंगे डेब्यू, गावस्कर ने दी बधाई

Sat, 05 Jun 2021 05:00 PM IST
प्रियंका तिवारी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर अजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर अजाला, लंदन Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 05 Jun 2021 05:00 PM IST
सार

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में कॉमेंट्री के लिए आईसीसी की तरफ से दो भारतीय दिग्गज खिलाड़ियों को चुना गया है। इनमें सुनील गावस्कर का नाम तो शामिल है ही लेकिन खास बात यह है कि इस बार डब्ल्यूटीसी के मुकाबले से दिनेश कार्तिक भी कॉमेंट्री की दुनिया में कदम रखने वाले हैं।

विज्ञापन
Sunil Gavaskar wishes good luck to Dinesh Karthik for his commentary debut in WTC Final
सुनील गावस्कर और दिनेश कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 18 से 22 जून तक इंग्लैंड के साउथहैंप्टन में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया 3 जून को ही साउथहैंप्टन पहुंच चुकी है। हालांकि, अभी सभी खिलाड़ी क्वारंटीन हैं। खास बात यह है कि इन क्रिकेटर्स के अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भी साउथहैंप्टन पहुंच चुके हैं, लेकिन इस बार वह मैच खेलने के बजाय कॉमेंट्री करेंगे।

विज्ञापन


कॉमेंट्री की दुनिया में कदम
दरअसल, दिनेश कार्तिक न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से कॉमेंट्री की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। वह डब्ल्यूटीसी फाइनल मैच के दौरान इंडिया के पूर्व कप्तान व कमेंटेटर सुनील गावस्कर के साथ कॉमेंट्री करते हुए नजर आएंगे। उनके इस डेब्यू के लिए टीम सुनील गावस्कर ने उन्हें बधाई दी है। गावस्कर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कार्तिक के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'जब मैं भारतीय क्रिकेट टीम का सलाहकार था तब उन्होंने टेस्ट टीम में डेब्यू किया था। अब वह डब्ल्यूटीसी फाइनल के जरिये कॉमेंट्री की दुनिया में कदम रखेंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि वह यहां भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। गुड लक डीके।'
विज्ञापन


इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए दो भारतीय और एक न्यूजीलैंड के कमेंटेटर को अपने कॉमेंट्री पैनल में शामिल किया है। तटस्थ कमेंटेटरों में इंग्लैंड के नासिर हुसैन और माइकल अथर्टन हैं, जबकि भारतीय कमेंटेटरों में पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर और मौजूदा विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का नाम शामिल है। इसके अलावा कीवी टीम की ओर से साइमन डॉल को कमेंट्री पैनल में रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभकामना के लिए दिया धन्यवाद
गावस्कर के इस पोस्ट के बाद कार्तिक ने उन्हें शुभकामना देने के लिए धन्यवाद कहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम के कॉमेंट सेक्शन में लिखा 'आपके साथ काम कर मुझे खुशी होगी। शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया सर।' बता दें पूरी दुनिया की नजर डब्ल्यूटीसी फाइनल के मुकाबले पर होगी, जो साउथहैंप्टन के एजेस बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed