फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunil Gavaskar was furious with Rishabh Pant for throwing away his wicket on Day 3 of the MCG Test match

IND vs AUS: सस्ते में आउट होने के कारण ऋषभ पंत पर भड़के सुनील गावस्कर, बोले - बेवकूफी भरा शॉट खेला

Sat, 28 Dec 2024 11:39 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 28 Dec 2024 11:39 AM IST
सार

पंत जब आउट हुए उस वक्त भारत मुश्किल स्थिति से गुजर रहा था और उन्होंने बोलैंड की गेंद पर स्कूप शॉट खेला जिस पर कई प्रशंसक और विशेषज्ञों ने सवाल खड़े किए हैं। गावस्कर भी इसलिए पंत पर गुस्सा हुए और उन्होंने इस बल्लेबाज के लिए कठिन शब्दों का प्रयोग किया।

विज्ञापन
Sunil Gavaskar was furious with Rishabh Pant for throwing away his wicket on Day 3 of the MCG Test match
ऋषभ पंत - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पर भड़क गए। पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन पहली पारी में सस्ते पर आउट हुए। इस पर गावस्कर को काफी गुस्सा आया और उन्होंने कमेंट्री करने के दौरान पंत को बेवकूफ तक कह दिया। पंत को बोलैंड ने लियोन के हाथों कैच कराया। पंत 28 रन बना सके। 
विज्ञापन

शुरुआत से ही घबराए हुए दिखे पंत 
पंत जब आउट हुए उस वक्त भारत मुश्किल स्थिति से गुजर रहा था और उन्होंने बोलैंड की गेंद पर स्कूप शॉट खेला जिस पर कई प्रशंसक और विशेषज्ञों ने सवाल खड़े किए हैं। गावस्कर भी इसलिए पंत पर गुस्सा हुए और उन्होंने इस बल्लेबाज के लिए कठिन शब्दों का प्रयोग किया। पंत तीसरे दिन शुरुआत से ही घबराए हुए लग रहे थे और वह दो बार आउट होने से बचे थे। पंत ने बोलैंड की फूल लैंथ गेंद पर विकेटकीपर के पीछे स्कूप शॉट खेलने का फैसला किया और गेंद बल्ले से ठीक से लगी नहीं और थर्ड मैन पर खड़े फील्डर ने कैच लेकर उन्हें आउट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'यह विकेट गंवाने जैसा शॉट'
जैसे ही पंत आउट हुए गावस्कर गुस्से से बौखला गए और उन्होंने कहा, बेवकूफ, बेवकूफ, बेवकूफ... वहां पहले से ही दो फील्डर तैनात हैं और इसके बाद भी आपने यह शॉट खेलने का फैसला किया। आपने पिछला शॉट मिस किया था और देखें कि कहां कैच आउट हुए। यह तो अपना विकेट गंवाना जैसा है। वो भी तब जब टीम इन हालात में है। हालात को भी समझना चाहिए था। आप यह नहीं कह सकते कि यह आपका स्वाभाविक खेल है। यह आपका स्वाभाविक खेल नहीं है। यह बेवकूफाना शॉट था। आपने टीम को निराश किया है। उसे ड्रेसिंग रूम में नहीं जाना चाहिए। पंत को दूसरे ड्रेसिंग रूम में जाना चाहिए। 
विज्ञापन



भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने इसे जोखिमभरा शॉट बताया। वहीं, गावस्कर के साथ कमेंट्री कर रहे हर्षा भोगले इस पूर्व कप्तान का गुस्सा देखकर अचरज में पड़ गए। पंत के आउट होने के बाद रवींद्र जडेजा भी अपना विकेट गंवा बैठे थे जिसके बाद भारतीय पारी को नीतीश रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर ने संभाला। नीतीश और वाशिंगटन ने आठवें विकेट के लिए 127 रनों की साझेदारी की जिसे नाथन लियोन ने वाशिंगटन को आउट करके तोड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed