फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunil Gavaskar statement on future of Rohit Sharma, Virat Kohli in T20I

T20: टी20 में रोहित और कोहली के भविष्य पर सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, युवा खिलाड़ियों को लेकर कही यह बात

Tue, 17 Jan 2023 11:17 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 17 Jan 2023 11:17 AM IST
सार

टी20 विश्व कप के बाद कोहली और रोहित दोनों ही न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर हो गए थे। उस वक्त इसे वर्कलोड मैनेजमेंट का हिस्सा माना जा रहा था। साथ ही कुछ अन्य खिलाड़ियों को भी आराम दिया गया था, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद न्यूजीलैंड सीरीज में नाम नहीं होने से कयासों का दौर शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Sunil Gavaskar statement on future of Rohit Sharma, Virat Kohli in T20I
विराट, रोहित और गावस्कर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नियमित कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की टी20 अंतरराष्ट्रीय से लगातार अनुपस्थिति ने प्रशंसकों और विशेषज्ञों को प्रारूप में उनके भविष्य पर सवाल उठाने के लिए मजबूर कर दिया है। पिछले नवंबर में टी20 विश्व कप के बाद से दोनों को न्यूजीलैंड और फिर श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया था। इन दोनों को इस महीने के अंत में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं दी गई है। इस मामले पर बीसीसीआई की लगातार चुप्पी के बीच भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टी20 क्रिकेट में इन दोनों बल्लेबाजों के भविष्य पर बयान दिया है।
विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा से पहले पीटीआई की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि चयनकर्ता विकल्प की तलाश कर रहे हैं और इसलिए कोहली जैसे खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। हालांकि चयनकर्ताओं या बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन बदलाव देखा जा सकता है। पीटीआई ने यह भी कहा था कि रोहित और विराट को अब टी20 में मौका मिलने की कम संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Sunil Gavaskar statement on future of Rohit Sharma, Virat Kohli in T20I
सुनील गावस्कर - फोटो : बीसीसीआई
टी20 विश्व कप के बाद कोहली और रोहित दोनों ही न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर हो गए थे। उस वक्त इसे वर्कलोड मैनेजमेंट का हिस्सा माना जा रहा था। साथ ही कुछ अन्य खिलाड़ियों को भी आराम दिया गया था, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद न्यूजीलैंड सीरीज में नाम नहीं होने से कयासों का दौर शुरू हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह खबर आई कि पिछले महीने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में चोटिल होने के कारण रोहित को श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में शामिल नहीं किया गया। वहीं, सीरीज के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर द्वारा सीरीज के प्रमोशन में हार्दिक पांड्या को दिखाने पर भी बवाल हुआ था। बाद में उन्होंने वीडियो हटा लिया था।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद भारत को केवल दो और टी20 सीरीज खेलने हैं। इनमें से एक जुलाई/अगस्त में वेस्टइंडीज के खिलाफ और दूसरा वनडे विश्व कप के बाद खेला जाएगा। इसलिए कोहली और रोहित के भविष्य पर उनकी उम्र के साथ-साथ प्रारूप में भी सवाल उठ रहे हैं। हाल में एक मीडिया चैनल से बात करते हुए गावस्कर ने कहा कि नई चयन समिति नए खिलाड़ियों को अधिक अवसर देना चाहती है और इसलिए कोहली और रोहित को आराम दिया गया है। 

Sunil Gavaskar statement on future of Rohit Sharma, Virat Kohli in T20I
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
गावस्कर ने कहा- जिस तरह से मैं इसे देखता हूं, अगला टी20 विश्व कप 2024 में है, अगले साल। जो नई चयन समिति आई है, वह युवा खिलाड़ियों को अधिक अवसर देना चाहती है। इसका मतलब यह नहीं है कि कोहली और रोहित पर अब विचार नहीं किया जाएगा। अगर 2023 में उनका फॉर्म प्रभावशाली रहता है तो उन्हें टीम में रहना होगा। दूसरा कारण मुझे ऑस्ट्रेलिया सीरीज का लग रहा है। चयनकर्ता शायद दोनों को बड़ी प्रतियोगिता के लिए आराम देना चाहते थे ताकि वे ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ एक नई शुरुआत कर सकें और इससे भारत को फायदा होगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत नौ फरवरी से हो रही है। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई करने के लिए यह सीरीज जीतनी होगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम डबल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में फिलहाल टॉप पर है। वहीं, टीम इंडिया दूसरे स्थान पर है। सीरीज जीतने पर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ फाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed