{"_id":"5f6e11d2b36998011d55ad73","slug":"sunil-gavaskar-replied-anushka-sharma-over-his-alleged-comment-on-virat-kohli-and-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"गावस्कर का अनुष्का को जवाब, बोले- कुछ गलत नहीं कहा, मेरी टिप्पणी विराट की प्रैक्टिस पर थी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गावस्कर का अनुष्का को जवाब, बोले- कुछ गलत नहीं कहा, मेरी टिप्पणी विराट की प्रैक्टिस पर थी
Fri, 25 Sep 2020 09:20 PM IST
गौरव पाण्डेय
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 25 Sep 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
सुनिव गावस्कर (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
गुरुवार को खेले गए किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच के दौरान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा पर एक टिप्पणी को लेकर महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर विवादों के घेरे में आ गए थे। अनुष्का ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर गावस्कर को आड़े हाथों लिया था। अब गावस्कर ने अनुष्का को जवाब दिया है।
विज्ञापन
गावस्कर ने कहा है कि मैंने विराट की असफलता के लिए न तो अनुष्का को जिम्मेदार ठहराया है और न ही किसी प्रकार की अभद्र टिप्पणी की है। बता दें कि गावस्कर की टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ मुहिम सी शुरू हो गई थी। कई यूजर तो उन्हें आईपीएल की कमेंट्री तक से बाहर करने की मांग करने लगे थे।
विज्ञापन
दरअसल, लॉकडाउन के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कोहली अनुष्का के साथ प्रैक्टिस करते नजर आ रहे थे। गावस्कर ने कहा कि मैंने सिर्फ इतना कहा था कि वह (अनुष्का) विराट को बॉलिंग कर रही हैं। इसमें मैंने अनुष्का को कहां दोषी ठहराया है। लॉकडाउन के दौरान विराट ने इतनी ही बॉलिंग का सामना किया है।
विज्ञापन
इससे पहले अनुष्का ने गावस्कर को निशाने पर लेते हुए कहा था कि 'आपने जो कहा वह अच्छा नहीं था लेकिन मुझे अच्छा लगेगा अगर आप यह बता सकें कि आपने पति के खेल के लिए उसकी पत्नी पर आरोप लगाते हुए ऐसा बयान देने के बारे में क्यों सोचा? मैं जानती हूं कि इतने सालों में आपने कमेंटरी के दौरान किसी भी क्रिकेटर की निजी जिंदगी का सम्मान किया है। क्या आपको नहीं लगता कि आपको उसी तरह का सम्मान मेरे और हमारे लिए रखना चाहिए था?'