फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गावस्कर ने उठाए विराट की कप्तानी पर सवाल, बोले- कोहली के नेतृत्व ने निराश किया

Wed, 05 Sep 2018 08:45 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 05 Sep 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
Sunil Gavaskar raised questions on Virat Kohli captaincy in Test cricket

साउथ हैम्पटन में खेले गए चौथे टेस्ट में भारतीय टीम ने न सिर्फ इंग्लैंड के सामने घुटने टेक दिए बल्कि सीरीज जीतने का सुनहरा अवसर भी गंवा दिया। 60 रन से मिली हार के साथ ही इंग्लैंड ने 5 मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त भी बना ली है। जिसके बाद से ही देश-विदेश में भारतीय क्रिकेट टीम की जमकर आलोचनाएं होना शुरू हो चुकी है।

Sunil Gavaskar raised questions on Virat Kohli captaincy in Test cricket

भारत की इस करारी हार पर क्रिकेट दिग्गज सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की कप्तानी पर सवाल उठाए हैं। गावस्कर ने कहा कि विराट की कप्तानी में अब वह बात नहीं है। पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि यह हार निराशाजनक है और इसकी समीक्षा की जानी चाहिए।

Sunil Gavaskar raised questions on Virat Kohli captaincy in Test cricket

सुनील गावस्कर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतकर विराट ने बतौर कप्तान अपनी काबिलियत साबित की थी, लेकिन इंग्लैंड में वैसा देखने को नहीं मिला। गावस्कर ने कहा कि बल्लेबाज के रूप में विराट ने उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है लेकिन कप्तान तभी सफल हो सकता है जब उसकी टीम प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunil Gavaskar raised questions on Virat Kohli captaincy in Test cricket

गावस्कर ने कहा कि प्रबंधन और क्रिकेट बोर्ड को साझा रूप से प्रैक्टिस मैचों के लिए रणनीति बनानी चाहिए थी, क्योंकि नेट प्रैक्टिस काफी नहीं है, हमें मैच प्रैक्टिस की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि मौजूदा वक्त में हमारे पास बोर्ड जैसा कुछ है ही नहीं, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कुछ प्रशासक ही भारतीय क्रिकेट को चला रहे हैं।

विज्ञापन
Sunil Gavaskar raised questions on Virat Kohli captaincy in Test cricket

साथ-साथ विराट ने हार्दिक पांड्या को भी एक ऑलराउंडर के तौर पर मानने से इनकार कर दिया। टीम इंडिया में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्होंने काबिलियत के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है। इंग्लैंड में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर गावस्कर ने कहा कि एक-दो खिलाड़ियों को हार का दोष देना ठीक नहीं क्योंकि यह टीम गेम है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed