फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sunil gavaskar is not happy for shikhar dhawan performance

गावस्कर ने बताई शिखर धवन के फ्लॉप होने की वजह

Wed, 20 Apr 2016 06:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 20 Apr 2016 06:36 PM IST
विज्ञापन
sunil gavaskar is not happy for shikhar dhawan performance
- फोटो : pti

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि शिखर धवन को धीमे फुटवर्क के कारण दिक्कत आ रही है। पिछले कई मैचों से बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज धवन सस्ते में आउट हो रहे हैं।

विज्ञापन


क्या धवन पर बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव ज्यादा आ गया है, इस बारे में पूछने पर कहा कि उन पर लगातार अच्छे प्रदर्शन करने का दबाव है। समस्या यह है कि जब वह खराब प्रदर्शन करते हैं तो कई मैचों में नहीं चल पाते।
विज्ञापन


ऐसे में लोग भूल जाते हैं कि उन्होंने पिछली बार कब अच्छा प्रदर्शन किया था। उनके नाम वनडे मैचों में नौ शतक और 17 से ज्यादा पचास या उससे ऊपर की पारियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह लगभग हर साढ़े तीन पारी में अच्छा करते हैं जोकि स्वीकार्य हो सकता है। आईपीएल में उनका फुटवर्क थोड़ा धीमा नजर आ रहा है। मैं उन्हें सलाह दूंगा कि वह थोड़ा रस्सी कूदने की एक्सरसाइज करें तो इससे उन्हें फायदा मिलेगा।

गंभीर कर सकते हैं टीम इंडिया में वापसी

sunil gavaskar is not happy for shikhar dhawan performance

वहीं, गावस्कर ने अनुभवी बल्लेबाज गौतम गंभीर की जमकर प्रशंसा की है जो आईपीएल 192 रन बना चुके हैं। साथ ही दावा किया है कि गंभीर टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं। गावस्कर ने कहा कि कभी भी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि आपके आईपीएल और रणजी ट्रॉफी में खेलने का क्या मतलब जब आप यह नहीं सोचते कि आप अभी भी भारतीय टीम के लिए खेलने में सक्षम हैं।

गंभीर को प्रदर्शन करते देखना अच्छा लग रहा है। साथ ही सलाह दी कि गौतम को अपने फुटवर्क पर और मेहनत करनी चाहिए जिसके कारण उन्हें पहले परेशानी आ चुकी है। गावस्कर ने आरसीबी के युवा बल्लेबाज सरफराज की भी सराहना की जिन्होंने दस गेंदों पर 35 रन बनाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed