फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunil Gavaskar has thrown his weight behind teenage sensation Vaibhav Sooryavanshi during Ireland tour

Vaibhav Sooryavanshi: 'प्लेइंग-11 में वैभव को मौका देना चाहिए', सुनील गावस्कर ने टीम प्रबंधन से की मांग

Sun, 07 Jun 2026 11:23 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 07 Jun 2026 11:23 AM IST
सार

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर चाहते हैं कि टीम प्रबंधन वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल होने का मौका दे। वैभव को इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है।

विज्ञापन
Sunil Gavaskar has thrown his weight behind teenage sensation Vaibhav Sooryavanshi during Ireland tour
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टीम प्रबंधन से मांग की है कि युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज के दौरान डेब्यू का मौका मिलना चाहिए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 टीम घोषित की थी जिसमें पहली बार वैभव को मौका दिया गया था। वैभव के पास सबसे कम उम्र में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने का मौका है। 
विज्ञापन

अभिषेक-सैमसन को रोटेट करने की सलाह
भारत के महान बल्लेबाज गावस्कर चाहते हैं कि मुख्य कोच गौतम गंभीर स्थापित सलामी बल्लेबाजों संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को एक-एक मैच में आराम दें ताकि वैभव को प्लेइंग-11 में मौका मिल सके। इस युवा खिलाड़ी को आईपीएल 2026 के शानदार सीजन के बाद टीम में शामिल किया गया है, जहां उन्होंने 237.30 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया और वर्ष का सर्वश्रेष्ठ मूल्यवान खिलाड़ी (एमवीपी) का पुरस्कार जीता। 

गावस्कर ने कहा, मैं उसे आयरलैंड टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए जरूर चुनूंगा। मैं उसे आयरलैंड के खिलाफ खेलते देखना चाहता हूं। उसे संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा से पहले मौका देना चाहिए। किसी मैच में अभिषेक शर्मा को बाहर कर दिया जाए और दूसरे मैच में संजू सैमसन को आराम मिले तो वैभव को मौका मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गावस्कर बोले- चयनकर्ता वैभव को नहीं कर सकते थे अनदेखा
गावस्कर का मानना है कि आयरलैंड के साथ होने वाली छोटी सीरीज भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने सबसे होनहार युवा खिलाड़ियों में से एक का आकलन करने के लिए एक आदर्श मंच प्रदान करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि आईपीएल में सूर्यवंशी के शानदार प्रदर्शन के बाद चयनकर्ताओं के पास उन्हें टीम में शामिल करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। गावस्कर ने कहा, यही (वैभव के टीम में शामिल होने) तो उम्मीद थी, है ना? उनकी फॉर्म देखिए। उन्होंने जितने रन बनाए, उन्हें देखिए। उसके बाद उन्हें टीम से बाहर कैसे किया जा सकता था? प्रदर्शन को पुरस्कृत करना ही पड़ता है और मुझे लगता है कि उन्होंने यही किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed