फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunil Gavaskar: Gavaskar said- Giving Dhoni's autograph on the shirt was an emotional moment, his contribution

Sunil Gavaskar: गावस्कर बोले- धोनी का शर्ट पर ऑटोग्राफ देना भावनात्मक लम्हा, उनका योगदान बेजोड़

Tue, 16 May 2023 09:57 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 16 May 2023 09:57 PM IST
सार

सुपरकिंग्स के खिलाड़ी रविवार रात जब चेन्नई में एमए चिदंबरम स्टेडियम का चक्कर (लैप ऑफ ऑनर) लगा रहे थे तो गावस्कर ने धोनी से उनकी शर्ट पर हस्ताक्षर करने को कहा।

विज्ञापन
Sunil Gavaskar: Gavaskar said- Giving Dhoni's autograph on the shirt was an emotional moment, his contribution
गावस्कर की शर्ट पर ऑटोग्राफ देते धोनी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने खुलासा किया है कि इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ चेपक में चेन्नई सुपरकिंग्स के पिछले राउंड रोबिन मैच के बाद जब महेंद्र सिंह धोनी ने उनकी शर्ट पर ऑटोग्राफ दिया तो यह उनके लिए ‘भावनात्मक लम्हा’ था। 
विज्ञापन


सुपरकिंग्स के खिलाड़ी रविवार रात जब चेन्नई में एमए चिदंबरम स्टेडियम का चक्कर (लैप ऑफ ऑनर) लगा रहे थे तो गावस्कर ने धोनी से उनकी शर्ट पर हस्ताक्षर करने को कहा। स्टार स्पोर्ट्स’ ने गावस्कर के हवाले से विज्ञप्ति में कहा, जब मुझे पता चला कि चेन्नई सुपरकिंग्स और महेंद्र सिंह धोनी चेपक में लैप ऑफ ऑनर लगाने वाले हैं तो मैंने विशेष स्मृति तैयार करने का फैसला किया। यही कारण है कि मैं महेंद्र सिंह धोनी का ऑटोग्राफ लेने के लिए उनकी ओर भागा। यह चेपक में उसका आखिरी घरेलू मैच था।’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, इसलिए मैं माही (धोनी) के पास गया और मैंने जो शर्ट पहनी थी उस पर उससे ऑटोग्राफ देने का आग्रह किया। काफी अच्छा लगा कि उन्होंने इसे स्वीकार किया। यह मेरे लिए काफी विशेष लम्हा था क्योंकि इस खिलाड़ी ने भारतीय क्रिकेट में बेजोड़ योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed