फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sunil gavaskar cautious in his praise for rohit sharma

गलतियां दोहराने से बचें रोहित: गावस्कर

Thu, 24 Jan 2013 08:18 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Thu, 24 Jan 2013 08:18 PM IST
विज्ञापन
sunil gavaskar cautious in his praise for rohit sharma

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने मोहाली में इंग्लैंड के खिलाफ 83 रन बनाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले रोहित शर्मा की प्रशंसा की है। हालांकि उन्होंने रोहित को समान गलतियां दोहराने के प्रति आगाह भी किया है।

विज्ञापन


गावस्कर ने कहा, ‘देखिए, अगर बात उसकी प्रतिभा की हो रही है तो किसी के भी दिलोदिमाग में इस बात को लेकर कोई संशय नहीं है कि उनके पास काबिलियत है। उन्होंने हर तरह के शॉट खेले। लेकिन मैं अब भी कहना चाहूंगा कि उनका शॉट चयन ठीक नहीं है। उनका एक कैच पीटरसन ने टपका दिया था। कठिन कैच था लेकिन इस शॉट को खेलने की जरूरत ही क्या थी। भाग्य हर बार साथ नहीं देता है। अगर रोहित का कैच हो गया होता वह पवेलियन में होता।’
विज्ञापन


गावस्कर ने कहा कि एक भारतीय ओपनर की तलाश जारी है लेकिन समय ही बता पाएगा कि क्या रोहित स्थाई भूमिका ले पाते हैं अथवा नहीं। उन्होंने कहा, ‘रोहित को जितने मौके मिले उसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि उसे बहुत अधिक हासिल कर लेना चाहिए था। लेकिन सिर्फ वह ही बता सकता है कि वह ऐसा क्यों नहीं कर पाया। अगर वह विराट कोहली से कुछ सबक ले सकता है तो भारतीय बल्लेबाजी वाकई में ही मजबूत हो पाएगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed