फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sundar Pichai and Mukesh Ambani seen with Ravi Shastri at Lord's can invest in The Hundred

Mukesh Ambani: लॉर्ड्स में शास्त्री के साथ दिखे सुंदर पिचाई और मुकेश अंबानी, 'द हंड्रेड' में कर सकते हैं निवेश

Tue, 09 Aug 2022 09:08 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Tue, 09 Aug 2022 09:08 PM IST
सार

'द हंड्रेड' की लीग शुरुआत 2021 में हुई थी। इस लीग के बारे में पहली बार इंग्लैंड एंड क्रिकेट बोर्ड ने 2018 में बताया था। इस बार टूर्नामेंट का दूसरा सीजन खेला जा रहा है। इसकी शुरुआत तीन अगस्त को हुई थी।

विज्ञापन
Sundar Pichai and Mukesh Ambani seen with Ravi Shastri at Lord's can invest in The Hundred
सुंदर पिचाई, रवि शास्त्री और मुकेश अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री कई दिनों में लंदन में हैं। मंगलवार को शास्त्री ने सोशल मीडिया पर गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के साथ तस्वीर शेयर की। शास्त्री ने बताया कि पिचाई और अंबानी क्रिकेट को प्यार करते हैं। तीनों ने एक साथ लॉर्ड्स में क्रिकेट मैच देखा। कहा जा रहा है कि मुकेश अंबानी इंग्लैंड में चलने वाली 'द हंड्रेड' लीग में निवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन


'द हंड्रेड' लीग में एक पारी 100 गेंदों की होती है। शास्त्री वहां कमेंट्री करने के लिए गए हैं। वह भारत और इंग्लैंड के बीच हुई सीरीज के दौरान भी इंग्लैंड से कमेंट्री कर रहे थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पिचाई और अंबानी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''दो लोगों की शानदार कंपनी में जो क्रिकेट से प्यार करते हैं - मुकेश अंबानी और सुंदर पिचाई।'' शास्त्री ने अपने पोस्ट में द हंड्रेड को भी टैग किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

'द हंड्रेड'  के नियम
'द हंड्रेड' की लीग शुरुआत 2021 में हुई थी। इस लीग के बारे में पहली बार इंग्लैंड एंड क्रिकेट बोर्ड ने 2018 में बताया था। इस बार टूर्नामेंट का दूसरा सीजन खेला जा रहा है। इसकी शुरुआत तीन अगस्त को हुई थी। फाइनल मैच लॉर्ड्स में तीन सितंबर को खेला जाएगा। हर पारी में 100 गेंद होते हैं। इसमें छह गेंदों की जगह 10 गेंदें लगातार फेंकी जाती हैं। एक गेंदबाज लगातार पांच या 10 गेंद कर सकता है। मैच में वह 20 से ज्यादा गेंद नहीं फेंक सकता। एक मैच ढाई घंटे में समाप्त करना आयोजकों का लक्ष्य है।

रिलायंस का क्रिकेट से पुराना नाता
रिलायंस ग्रुप द हंड्रेंड में निवेश कर सकता है। क्रिकेट से उसका पुराना नाता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल), अमीरात क्रिकेट बोर्ड के टूर्नामेंट यूएई टी20 लीग और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के टूर्नामेंट में रिलायंस ने एक-एक टीम खरीद रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed