श्रद्धांजलि: नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को भारतीय खिलाड़ियों का सलाम, विराट समेत कइयों ने जताया शोक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले में देश के 22 वीर जवान शहीद हो गए जबकि कई अन्य बुरी तरह से जख्मी हैं। बीजापुर और सुकमा में जवानों की शहादत पर जहां देश में शोक की लहर है वहीं नक्सलियों की इस कायराना हरकत पर देशवासियों में गुस्सा भी है। उधर भारतीय क्रिकेट के कप्तान विराट कोहली, युवराज सिंह, रविंद्र जडेजा, वीरेंद्र सहवाग और पहलवान योगेश्वर दत्त समेत देश के कई खिलाड़ियों ने इस हमले की निंदा करते हुए शहीदों के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
विराट ने लिखा, 'हमारे बहादुर जवानों की शहादत की खबर सुनकर बेहद दुःख हुआ. शहीदों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है।'
Absolutely tragic to hear about the loss of lives of our brave jawans. My condolences to the bereaved families. 🙏
— Virat Kohli (@imVkohli) April 4, 2021
पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने लिखा, 'मैं छत्तीसगढ़ में नक्सल हमले में शहीद हुए साहसी सैनिकों को अपना सम्मान देता हूं। परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।'
I pay my respects to the courageous soldiers who were martyred in the #NaxalAttack in Chhattisgarh. My deepest condolences to the families 🙏🏻
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) April 4, 2021
पूर्व क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग ने लिखा, 'छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सल हमले में 22 सुरक्षाकर्मियों की शहादत और कई के घायल होने की खबर सुनकर दिल टूट गया। राष्ट्र उन जवानों का ऋणी है जिन्होंने अपना जीवन त्याग दिया। शहीदों को नमन।'
Heart breaking to hear the news of loss of 22 security personnel and injuries to many in the #NaxalAttack in Sukma in Chhattisgarh. Nation is indebted to the jawans who laid down their lives. Naman to the martyrs.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) April 4, 2021
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शहीद हुए मां भारती के वीर जवानों को कोटि कोटि नमन और श्रद्धांजलि।💐
— Yogeshwar Dutt (@DuttYogi) April 4, 2021
संपूर्ण देश शहीदों और उनके परिजनों का ऋणी रहेगा🙏#बीजापुर_नक्सली #BijapurEncounter
भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने भी अपनी संवेदना प्रकट की और लिखा, 'मैं सुकमा में शहीद हुए हमारे जवानों के वीरतापूर्ण बलिदान को सलाम करता हूं और उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं।'
I salute the valiant sacrifice of our jawans martyred in Sukma. May the brave hearts who fought for our motherland #RIP and my condolences to their families 🙏🙏
— Ravindrasinh jadeja (@imjadeja) April 4, 2021