फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sudhir Naik Passed away: Former India Opener And Zaheer Khan's Coach Sudhir Naik Dies Aged 78

Sudhir Naik: भारत के लिए वनडे में पहला चौका लगाने वाले सुधीर नाइक का निधन, 78 साल के उम्र में ली आखिरी सांस

Thu, 06 Apr 2023 09:51 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 06 Apr 2023 09:51 AM IST
सार

इस दिग्गज ने मुंबई क्रिकेट और भारतीय क्रिकेट के लिए कई अलग-अलग भूमिकाएं और जिम्मेदारियां निभाईं। सुधीर ने 1971 में मुंबई को रणजी ट्रॉफी जीत तब दिलाई थी, जब सुनील गावस्कर, अजीत वाडेकर, दिलीप सरदेसाई और अशोक मांकड़ कैरेबियाई जमीन पर इतिहास रचने में व्यस्त थे। 

विज्ञापन
Sudhir Naik Passed away: Former India Opener And Zaheer Khan's Coach Sudhir Naik Dies Aged 78
सुधीर नाइक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व ओपनर सुधीर नाइक का बुधवार को निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे और मुंबई के अस्पताल में भर्ती थे। वह 78 वर्ष के थे। बीसीसीआई ने सुधीर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने भारत के लिए तीन टेस्ट और दो वनडे खेले थे। सुधीर के नाम भारत के लिए वनडे में पहला चौका लगाने का भी रिकॉर्ड है। उन्होंने ऐसा 1974 में लीड्स के हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ किया था। 
विज्ञापन

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के एक अधिकारी ने बताया कि हाल ही में सुधीर बाथरूम की सतह पर गिर गए थे और उनके सिर में चोट लगी थी। इसके बाद उन्हें मुंबई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह कोमा में चले गए और उससे उबर नहीं पाए। सुधीर मुंबई क्रिकेट में एक बेहद सम्मानित व्यक्ति थे और रणजी ट्रॉफी विजेता कप्तान भी थे। उन्होंने रणजी के 1970-71 सीजन में मुंबई टीम का नेतृत्व किया था और खिताब दिलाया था।

Former India opener Sudhir Naik passes away | Cricket - Hindustan Times
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई के इस दिग्गज ने मुंबई क्रिकेट और भारतीय क्रिकेट के लिए कई अलग-अलग भूमिकाएं और जिम्मेदारियां निभाईं। सुधीर ने 1971 में मुंबई को रणजी ट्रॉफी जीत तब दिलाई थी, जब सुनील गावस्कर, अजीत वाडेकर, दिलीप सरदेसाई और अशोक मांकड़ कैरेबियाई जमीन पर इतिहास रचने में व्यस्त थे। सुधीर ने 85 फर्स्ट क्लास मैचों में 4376 रन बनाए, जिसमें नाबाद 200 रन का शीर्ष स्कोर भी शामिल है।
विज्ञापन

इसे दुर्भाग्य ही कह सकते हैं कि 1972 में जब सभी स्टार खिलाड़ी वापस आए तो सुधीर को प्लेइंग-11 से ड्रॉप कर दिया गया था। 1974 में सुधीर को बर्मिंघम टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिला और उन्होंने अर्धशतक भी जड़ा। इस टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने 77 रन बनाए थे। हालांकि, भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। सुधीर का करियर 1974 के बाद ज्यादा नहीं चल सका और वह भारतीय टीम में फिर नहीं आ सके।

Veteran actor Satish Shah asks his followers to pray for Cricket veteran Sudhir  Naik; former opener is in a critical state - Times of India
Former India opener Sudhir Naik hospitalised in Mumbai, 'critical' |  News9live

बतौर खिलाड़ी करियर खत्म होने के बाद सुधीर नाइक ने मुंबई क्रिकेट को सही दिशा दिखाने में भी बड़ी भूमिका निभाई थी। उन्होंने जहीर खान, वसीम जाफर और नीलेश कुलकर्णी के करियर को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा भी उन्होंने कई खिलाड़ियों को गाइड किया बाद में मुंबई के लिए खेले। सुधीर लंबे समय तक वानखेड़े स्टेडियम के मुख्य क्यूरेटर भी रहे। सुधीर को ICC विश्व कप 2011 के लिए स्टेडियम तैयार करने का श्रेय भी दिया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम के पिच क्यूरेटर के तौर पर कभी सैलरी नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed