फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   stuart broad cannot fit for eden gardens test match

फिन फिट, ले सकते हैं ब्रोड की जगह

Mon, 03 Dec 2012 08:59 PM IST
कोलकाता/एजेंसी
कोलकाता/एजेंसी Updated Mon, 03 Dec 2012 08:59 PM IST
विज्ञापन
stuart broad cannot fit for eden gardens test match
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टीवन फिन ने बुधवार से भारत के खिलाफ होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए खुद को फिट घोषित कर दिया है और वह अंतिम एकादश में स्टुअर्ट ब्रोड की जगह भी ले सकते हैं। फिन को भारत दौरे पर पहले अभ्यास मैच में मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। उन्होंने सोमवार को नेट अभ्यास में बिना किसी परेशानी के दो स्पेल डाले।
विज्ञापन


अभ्यास के बाद उन्होंने कहा, ‘यदि मेरी बुधवार को जरूरत होती है तो मैं मैदान में उतर सकता हूं। मैं अपनी पूरी लय में हूं और खुद को फिट महसूस कर रहा हूं। यदि मुझे दो तेज गेंदबाजों में चुना जाता है तो मेरा इस्तेमाल स्ट्राइक गेंदबाज के तौर पर हो सकता है।’ ब्रोड खराब फार्म से गुजर रहे हैं और तीसरे टेस्ट के लिए उन्हें संभवत: अंतिम एकादश से बाहर भी बैठना पड़ सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed