फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Stuart Broad adopted Warne technique to score a stormy half-century against the West Indies.

वेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक जड़ने के लिए ब्रॉड ने अपनाई वॉर्न की खास तकनीक

Sun, 26 Jul 2020 07:31 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 26 Jul 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
Stuart Broad adopted Warne technique to score a stormy half-century against the West Indies.
स्टुअर्ट ब्रॉड - फोटो : social media

वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने बल्ले से शानदार खेल दिखाते हुए तूफानी अर्धशतक जड़ा। इसके बाद ब्रॉड ने खुलासा किया कि वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां चल रहे तीसरे और अंतिम टेस्ट में 62 रन की ताबड़तोड़ पारी के दौरान उन्होंने आस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वार्न के बल्लेबाजी तरीके को अपनाया और पिच पर उसी अंदाज में खड़े होकर खेले।

विज्ञापन


ब्रॉड ने दूसरे दिन 33 गेंद में अर्धशतक जड़ा जो इंग्लैंड के किसी खिलाड़ी की ओर से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है। ब्रॉड ने इंग्लैंड के पूर्व मुख्य कोच पीटर मूर्स की सलाह पर वार्न के स्टांस को आजमाया था। मूर्स अब ब्रॉड की काउंटी टीम नाटिंघमशर से जुड़े हैं।
विज्ञापन


ब्रॉड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, ‘रणनीतिक रूप से ऐसा करना सही था, उन्होंने (मूर्स) मुझे शेन वार्न का उदाहरण दिया जो क्रीज पर कभी कभी काफी सहज नहीं दिखते थे लेकिन गेंद को अलग अलग जगह मार सकते थे और काफी प्रभावी थे, विशेषकर 2005 एशेज में।’ उन्होंने कहा, ‘काफी गैरपारंपरिक, मैदान के विभिन्न हिस्सों में शॉट खेलना, मैंने इसे देखा, वह ऐसा कैसे करता है इस पर थोड़ा रिसर्च किया और फैसला किया कि यह मेरे लिए इसे आजमाने के लिए अच्छा दिन है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रॉड उस समय बल्लेबाजी के लिए उतरे जब इंग्लैंड की टीम 280 रन पर आठ विकेट गंवा चुकी थी लेकिन उनकी पारी से अपनी स्थिति बेहद मजबूत करने में सफल रही। उन्होंने कहा, ‘बल्लेबाजी काफी अजीब चीज है। सुबह अगर आप मुझे कहते कि मैं 10 रन बनाऊंगा तो काफी खुश होता और फिर आपने 60 रन बनाए और निराश हो गए कि 70 रन नहीं बना पाए।’


ब्रॉड को साउथम्पटन में पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में जगह नहीं मिली थी जिसे वेस्टइंडीज ने जीता था। उन्होंने दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में वापसी की और टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed