{"_id":"95334746-bbf0-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"stuart-binny-shine-at-ground-when-wife-on-tv","type":"story","status":"publish","title_hn":"मियां स्टुअर्ट मैदान पर तो बीवी टीवी पर छुड़ाती है छक्के","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मियां स्टुअर्ट मैदान पर तो बीवी टीवी पर छुड़ाती है छक्के
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 13 May 2013 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान रॉयल्स की जीत में स्टुअर्ट बिन्नी की प्रमुख भूमिका रही है। उन्होंने न सिर्फ विकेट चटकाए बल्कि जरूरत पड़ने पर बल्ले से रनों को बरसाने में भी कोई कमी नहीं छोड़ी।
खास बात तो यह है कि अपने हरफनमौला प्रदर्शन से आईपीएल में अलग पहचान बनाने वाले स्टुअर्ट बिन्नी का पूरा परिवार ही खेल खेल से जुड़ा हुआ है। रविवार को चेन्नई के खिलाफ नाबाद 41 रन और एक विकेट हासिल करने वाले बिन्नी के पापा रोजर बिन्नी जहां कपिलदेव की वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य थे तो वहीं पत्नी मशहूर स्पोर्ट्स एंकर।
बिन्नी की पत्नी मायंती लैंगर का नाम टीवी की दुनिया में हर कोई जानता है। दूरदर्शन और स्पोर्ट्स पर कई शो की एंकरिंग कर चुकीं मायंती और स्टुअर्ट बिन्नी की शादी 2012 में दिल्ली में हुई थी।
विज्ञापन
मायंती की फैमिली आर्मी से संबंधित है। उनके पापा मेजर जनरल संजीव लैंगर यूनाइटेड नेशन में भी सेवाएं दे चुके हैं व मां प्रेमिंदा एक टीचर हैं। दिल्ली के हिंदू कॉलेज से मायंती ने बीए ऑनर्स की डिग्री ली है। इसके बाद कुछ समय वह यूएसए में भी रहीं।
मायंती एक मशहूर मॉडल भी रह चुकी हैं। मायंती खुद भी कॉलेज लेवल की फुटबॉल प्लेयर रह चुकी हैं। फुटबॉल में रूचि के कारण ही मायंती को सबसे पहले फीफा बीच फुटबॉल की एंकरिंग का मौका मिला। इसके बाद मायंती को जी स्पोर्ट्स के शो ‘फुटबॉल कैफे’ को प्रजेंट करने का मौका मिला। मायंती ने नेहरू कप और कॉमनवैल्थ गेम्स में भी एंकरिंग की थी।
मायंती को को खेल का अच्छा खासा नॉलेज है। मायंती एंकरिंग के दौरान कई खिलाड़ियों को अपने सवालों में उलझाकर उनके छक्के छुड़ा चुकी हैं।
बेहतरीन आल राउंडर स्टुअर्ट बिन्नी
राजस्थान की जीत में बेहतरीन आल राउंडर स्टुअर्ट बिन्नी का प्रमुख योगदान रहा है।
आईपीएल में इस बार राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया है। चेन्नई जैसी दमदार टीम की जबर्दस्त धुलाई कर राहुल द्रविड़ के लड़ाके अब प्लेऑफ तक का सफर तय कर चुके हैं।
राजस्थान को यहां इस मुकाम तक पहुंचाने में इस बार एक ऑलराउंडर की खास भूमिका है। जी हां टीम के लिए मैच फिनिशर की भूमिका निभा रहे स्टुअर्ट बिन्नी धमाकेदार बल्लेबाजी के साथ नाजुक मौकों पर टीम के लिए विकेट भी ले रहे हैं।
चेन्नई के खिलाफ जीत में बिन्नी की खास भूमिका रही। बिन्नी ने पहले हसी का महत्वपूर्ण विकेट लिया और फिर शेन वॉटसन के साथ मैच विनिंग साझेदारी की।
बिन्नी का पूरा परिवार खेल को समर्पित है।