{"_id":"56ea54c84f1c1b5e718b4c1d","slug":"strange-stroy-chris-gayle-of-2nd-t20i-century","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गेल का 'अजूबा', एक ही दिन लगा 44, 45, 46, 47 और 48 का 'पंजा'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गेल का 'अजूबा', एक ही दिन लगा 44, 45, 46, 47 और 48 का 'पंजा'
सुरेंद्र कुमार वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 17 Mar 2016 01:21 PM IST
विज्ञापन
क्रिस गेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल बेहद कम बोलते दिखते हैं लेकिन उनका बल्ला जब बोलना शुरू करता है तो वह किसी के रोके नहीं रुकता। अब भारत में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप के अपने पहले ही मैच में उन्होंने जो धमाका किया उसने सभी को चेता दिया कि कोई उनके रहते उनकी टीम को कमतर न आंके।
विज्ञापन
गेल पूरे 14 महीने बाद जब वेस्टइंडीज के लिए कोई टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलने उतरे तो ऐसा लगा कि वह अपनी पिछली पारी को ही आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने 14 महीने पहले अपना अंतिम टी-20 मैच (11 जनवरी, 2015) खेला था जोहांसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ। इस मैच में भी उन्होंने लक्ष्य की पीछा करते हुए 41 गेंदों में 90 रनों की पारी खेली थी और सिर्फ 10 रन से अपने शतक दूर रह गए थे। इससे पहले वाले मैच में भी उन्होंने 31 गेंदों में इसी टीम के खिलाफ 77 रनों की विस्फोटक पारी खेली।
विज्ञापन
पिछले 2 मैचों में धुआंधार पारी खेलने के बाद गेल जब जॉनसन चार्ल्स के साथ विंडीज की पारी की शुरुआत करने आए तो जल्द ही यह जोड़ी टूट गई। चार्ल्स 0 पर आउट हो गए और गेल को दूसरे ओवर में बल्लेबाजी का मौका मिला तो पहले 2 गेंदों पर वह एक भी रन नही बना सके, फिर इसके बाद तीसरी गेंद पर चौके से खाता खोला और अगली गेंद पर छक्का ठोंक दिया। इसके बाद तो गेल के बल्ले को आग उगलने से इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज नहीं रोक सका और फिर 47 गेंदों में शानदार शतक जमा दिया।
विज्ञापन
विस्फोटक गेल की धमाकेदार पारी में एक अजूबा भी हुआ जिसमें 44, 45, 46, 47 और 48 का अनोखा 'पंजा' लगा।
गेल के इस तूफानी शतक में दिलचस्प है 'पंजे' की कहानी
क्रिस गेल
क्रिस गेल टी-20 क्रिकेट के बेहद सफल बल्लेबाज माने जाते हैं, इंग्लैंड के खिलाफ पारी में उनके साथ अनोखा अजूबा भी हो गया। अजूबा यह है कि उनकी इस शानदार शतकीय पारी में 44 से लेकर 48 तक का जोरदार संयोग हुआ।
आइए, जानते हैं इस दिलचस्प संयोग को विस्तार से। गेल की जर्सी का नंबर 45 है, और उनका यह 46वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच रहा, जिसमें उन्होंने 47 गेंदों में शानदार शतक लगाया। मैच में उन्होंने कुल 48 गेंदें खेली। उनके करियर की यह 44वीं पारी रही।
गेल ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में दूसरी बार शतक जमाया है। इस कैरेबियाई बल्लेबाज के बल्ले से पहला शतक उनके चौथे ही मैच में निकला था और अब उसके बाद 42वें मैच में उन्होंने अपने दूसरे शतक का इंतजार खत्म कर डाला। सिर्फ 43 का संयोग नहीं बन सका वरना यह 42 से लेकर 48 तक चला जाता।