फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Stokes is devastated, will take couple of days to heal: Morgan

लगातार 4 छक्के से टूट गए स्टोक्स, मैच के बाद सदमे में है यह गेंदबाज

Tue, 05 Apr 2016 11:13 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 05 Apr 2016 11:13 AM IST
विज्ञापन
Stokes is devastated, will take couple of days to heal: Morgan

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन का कहना है कि टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम ओवर में कार्लोस ब्रेथवेट के लगातार चार छक्के जड़ने से ऑलराउंडर बेन स्टोक्स टूट गए हैं।

विज्ञापन


खिताबी जंग में विंडीज को अंतिम ओवर में जीत के लिए 19 रनों की दरकार थी। निर्णायक ओवर के लिए इंग्लैंड के कप्तान ने स्टोक्स पर भरोसा जताया।

ब्रेथवेट ने स्टोक्स की पहली चार गेंदों पर चार छक्के जड़कर अपनी टीम को विश्व विजेता बना दिया। यह पूछने पर कि स्टोक्स इस निराशा से कैसे उबर रहे हैं, इस पर मोर्गन ने कहा, "मेरे नजरिए से यह काफी सामान्य है। उसे टूटना ही था। अगले कुछ दिनों तक इसका असर दिखेगा। लेकिन हम पीड़ा को बांटते हैं। सफलता को साझा करते हैं। आप कह सकते हैं कि आप उनके साथ हैं लेकिन संभवत: वह इसे नहीं सुन रहा।"
विज्ञापन


मोर्गन ने कहा कि क्रिकेट क्रूर खेल है और वेस्टइंडीज की पारी में अधिकांश समय मैच पर नियंत्रण बनाए रखने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा। 

उन्होंने आगे कहा, "यह संभव है जो कुछ हुआ। क्रिकेट एक क्रूर खेल है। मैंने सोचा कि हमने गेंद से काफी अच्छा किया है। और विंडीज जीत के करीब भी नहीं थी। यहां तक कि दर्शक भी हमारे पक्ष में थे, और हर चीज हमारे पक्ष में जाता दिख रहा था, लेकिन शायद कैरेबियाई टीम ने खुद को कभी भी गेम से बाहर नहीं समझा था।" उन्होंने कहा कि खेल अब खत्म हो गया है, लेकिन हार के बावजूद उन्हें अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर गर्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed