फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   still lifeless match organizers reputation at stake

बेजान मैच फिर भी आयोजकों की दांव पर प्रतिष्ठा

Fri, 04 Jan 2013 12:38 AM IST
नई दिल्ली/हेमंत रस्तोगी
नई दिल्ली/हेमंत रस्तोगी Updated Fri, 04 Jan 2013 12:38 AM IST
विज्ञापन
still lifeless match organizers reputation at stake

कोलकाता की हार ने फिरोजशाह कोटला में होने वाले भारत और पाकिस्तान के बीच तीसरे वन-डे को भले बेजान बना दिया हो। बावजूद इसके पिच और आउट फील्ड को लेकर डीडीसीए की प्रतिष्ठा दांव पर है। पिच को लेकर पुराना ट्रैक रिकॉर्ड और कड़ाके की सर्दी आयोजकों के लिए चुनौती बन गए हैं। यही कारण है कि इस बार क्यूरेटर वेंकटसुंदरम को पिच के साथ प्रयोग नहीं करने को कहा गया है।

विज्ञापन


पिच से रनों का अंबार निकले इसके लिए न तो इस पर घास रखी गई है न ही पानी डाला जा रहा है, यही नहीं चार डिग्री सेल्सियस के बीच पड़ रही ओस कहीं नमी न ले आए इसके लिए उसे कंबल भी उढ़ाए जा रहे हैं। यह पहली बार है जब दरी और कवर के साथ पिच को कंबलों के साथ लपेटा जा रहा है। ओस से भीगने वाली आउट फील्ड को लेकर भी समस्या है।
विज्ञापन


इसके लिए बीसीसीआई ने आयोजकों को विशेष अनुमति दी है। विकेट गिरने के दौरान आउट फील्ड सुखाने के लिए दो मिनट का ब्रेक दिया जाएगा। इस दौरान चार सुपर सोकर अपने पीछे लंबा कारपेट लिए ग्राउंड सुखाने का काम करेंगे। सीरीज का परिणाम पहले ही निकल जाने से निराश डीडीसीए पिच कमेटी के चेयरमैन चेतन चौहान मानते हैं इस तरह की सर्दी में उन्होंने इस ग्राउंड पर कभी मैच नहीं खेला। यही उनके लिए चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बावजूद इसके उनकी कोशिश रहेगी कि पिच से रन निकलें। यही कारण है कि पिच को दरी के साथ कंबलों का कवर दिया जा रहा है और पानी डालना भी बंद कर दिया गया है।  हालांकि मौसम के चलते इस पर स्विंग और उछाल भी मिलेगा। लेकिन खास असर शाम पांच बजे से हो सकता है। नमी और ओस के बीच गेंद अपना असर दिखा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed