{"_id":"5a01a4274f1c1bd0408b522d","slug":"steven-finn-ruled-out-ashes-series-with-knee-injury","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशेज सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा जोरदार झटका, स्टार तेज गेंदबाज हुआ बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एशेज सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा जोरदार झटका, स्टार तेज गेंदबाज हुआ बाहर
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Tue, 07 Nov 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
स्टीव फिन
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टीव फिन घुटने में चोट की वजह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स बोर्ड (ईसीबी) ने मंगलवार को कहा कि फिन के बाएं पैर के घुटने के चोट है और स्कैन में इसका पता चला है, जिसकी वजह से वो एशेज सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।
विज्ञापन
28 वर्षीय तेज गेंदबाज को पिछले सप्ताह अभ्यास करते समय चोट लगी थी। ईसीबी ने अपने बयान में कहा, 'फिन अब 48 घंटो के भीतर स्वदेश लौटेंगे। उनके घुटने का उपचार विशेषज्ञ करेंगे, जो बताएंगे कि ऑपरेशन की जरुरत है या नहीं।' बोर्ड ने साथ ही कहा कि जल्द ही फिन के विकल्प की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
ऑलराउंडर मोइन अली पहले ही साइड स्ट्रेन से जूझ रहे हैं और वो इस सप्ताह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ डे-नाईट टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। हालांकि, 15 नवंबर को टोव्संविले में शुरू होने वाले अभ्यास मैच के लिए वो उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
इंग्लैंड के कोच ट्रेवर बेलिस ने एडिलेड में पत्रकारों से कहा, 'मोइन अली अभी ठीक हो रहे हैं और पूरी तरह ठीक होने के बाद ही वो मैदान में वापसी करेंगे।
वैसे आपको बता दें कि फिन को बेन स्टोक्स के विकल्प के रूप में शामिल किया गया था। ऑलराउंडर स्टोक्स को नाईटक्लब के बाहर विवाद करने की वजह से निलंबित कर दिया गया है।
बेलिस ने ऑस्ट्रेलिया मीडिया को कहा कि स्टोक्स को जल्द ही इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की सुनवाई का सामना करना पड़ेगा, जिसके बाद तीसरे टेस्ट से पहले उनकी टीम के साथ जुड़ने की संभावना बन सकती है।
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाई वोल्टेज एशेज सीरीज का पहला मैच 23 नवंबर को गाबा में शुरू होगा।