कभी गेंदबाजों के लिए खौफ का दूसरा नाम थे स्टीव वॉ, अब फोटोग्राफर बन पहुंचे ईडन गार्डंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान स्टीव वॉ कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर फोटोग्राफर बनकर पहुंचे। बंगाल और दिल्ली के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान उन्होंने तस्वीरें भी लीं।
इस दौरान उन्हें अलग-अलग ऐंगल से तस्वीरें लेते देखा गया। तस्वीर में वॉ नीले कलर की टीशर्ट में नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक वॉ ने रविवार को बैरकपुर में उदयन बाल भवन में भी समय बिताया। वह लंबे समय से इस चैरिटी से जुड़े हैं। बंगाल क्रिकेट संघ ने वॉ की तस्वीर को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर साझा किया है।
#Australian cricketing legend #SteveWaugh visited #EdenGardens today during the #RanjiTrophy match between #Bengal and #Delhi.
विज्ञापन विज्ञापन
Cricket Association of Bengal Jt Secretary #DebabrataDas greeted the former Australia captain on behalf of the association.#CAB pic.twitter.com/hoRG7VVAwI — CABCricket (@CabCricket) January 27, 2020
ऑस्ट्रेलिया के लिए 168 टेस्ट और 325 वन-डे अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले वॉ ने कोलकाता में दो टेस्ट मैचों में प्रतिनिधित्व किया है। उनके नाम यहां एक शतक भी दर्ज है। वॉ ने टेस्ट में 10927 रन बनाने के अलावा 92 विकेट झटके, जबकि वनडे में 7569 रन के साथ 195 विकेट भी लिए।