फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   steve smiths drop chance of hardik pandya becomes turning point of the match

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वन-डे में ये पल रहा टर्निंग पॉइंट

Mon, 18 Sep 2017 11:28 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 18 Sep 2017 11:28 AM IST
विज्ञापन
steve smiths drop chance of hardik pandya becomes turning point of the match
हार्दिक पांड्या और एमएस धोनी - फोटो : twitter

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए पहले वन-डे में कई गजब के कैच देखने को मिले। ग्लेन मैक्सवेल ने पॉइंट पर भारतीय कप्तान विराट कोहली का एक हाथ से आकर्षक कैच लपका। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने शॉर्ट फाइन लेग पर घूमते हुए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ का दर्शनीय कैच लपका। 

विज्ञापन


हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने इसी दिन कैच लेने के दो आसान मौके गंवाए। उन्होंने जो एक कैच टपकाया वो तो मैच का टर्निंग पॉइंट ही बन गया। दरअसल, स्मिथ ने टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का कैच टपकाया, जो टीम इंडिया की जीत के नायक बने।
विज्ञापन


टीम इंडिया एक समय 110/5 के स्कोर पर संघर्ष कर रही थी। स्मिथ ने तभी खतरनाक ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का कैच टपका दिया। यह घटना 28वें ओवर की दूसरी गेंद पर हुई। नाथन कोल्टर नाइल ने पांड्या को ऑफस्टंप लाइन पर अच्छी गेंद डाली, जिस पर पांड्या के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और गेंद पहली स्लिप में मौजूद स्टीव स्मिथ की दिशा में गयी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जीवनदान मिलने के बाद पांड्या ने खेली तूफानी पारी

steve smiths drop chance of hardik pandya becomes turning point of the match
स्मिथ ने पांड्या का कैच छोड़ा - फोटो : twitter

28 वर्षीय स्मिथ इस कैच को लेने में सफल नहीं हुए और आसान कैच गिरा दिया। इसके बाद पांड्या ने अपना रूप दिखाया और 66 गेंदों में पांच चौके व इतने ही छक्को की मदद से 83 रन की पारी खेली। 

पांड्या ने एमएस धोनी (79) के साथ छठे विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी की और टीम इंडिया को 200 रन के पार पहुंचा दिया। लेग स्पिनर जम्पा ने पांड्या को पवेलियन भेजा।

ये भी पढ़ें : हार्दिक पांड्या बोले, बल्लेबाजी करते समय धोनी से ये हुई बातचीत

इसके बाद धोनी ने उम्दा पारी खेलते हुए टीम इंडिया को 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 281 रन के स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद बारिश हुई, जिसकी वजह से डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 21 ओवर में 164 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। इसका पीछा करते हुए कंगारू टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 137 रन बना सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed