फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Steve Smith will continue playing international cricket manager rejects news of retirement

Steve Smith: अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते रहेंगे स्टीव स्मिथ, मैनेजर ने संन्यास की खबरों को खारिज किया

Thu, 07 Dec 2023 10:47 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 07 Dec 2023 10:47 PM IST
सार

वॉर्नर ने तीन जनवरी 2024 से पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी में शुरू हो रहे तीसरे और अंतिम टेस्ट के साथ इस प्रारूप को अलविदा कहने की इच्छा जताई है। इस तरह की चर्चा थी कि भारत और इंग्लैंड के खिलाफ इस साल उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद स्मिथ भी संन्यास ले सकते हैं।

विज्ञापन
Steve Smith will continue playing international cricket manager rejects news of retirement
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्टीव स्मिथ टीम के अपने साथी डेविड वॉर्नर की तरह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास नहीं लेंगे। ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व कप्तान को लगता है कि वह अब भी काफी कुछ हासिल कर सकते हैं। लंबे समय से स्मिथ के मैनेजर की भूमिका निभा रहे वारेन क्रेग ने इसकी पुष्टि की है। वॉर्नर ने तीन जनवरी 2024 से पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी में शुरू हो रहे तीसरे और अंतिम टेस्ट के साथ इस प्रारूप को अलविदा कहने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन


इस तरह की चर्चा थी कि भारत और इंग्लैंड के खिलाफ इस साल उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद स्मिथ भी संन्यास ले सकते हैं। न्यू साउथ वेल्स के इस बल्लेबाज का टेस्ट क्रिकेट में औसत अपने युग के बल्लेबाजों में सर्वश्रेष्ठ है लेकिन मौजूदा सत्र में उन्हें बड़ी पारियां खेलने के लिए जूझना पड़ा है। स्मिथ ने 102 टेस्ट में 32 शतक से 58.61 की औसत से 9320 रन बनाए हैं। क्रेग ने हालांकि इन अटकलों को अधिक तवज्जो नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed