फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Steve Smith Suffering From Vertigo Doubtful for Afghanistan Match ICC Cricket World Cup 2023 aus vs afg

AUS vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, यह बल्लेबाज मैच से हो सकता है बाहर

Mon, 06 Nov 2023 06:11 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 06 Nov 2023 06:11 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के सात मैच में 10 अंक हैं। उसने पांच मैच जीते हैं। वहीं, अफगानिस्तान के सात मैच में आठ अंक हैं। दोनों टीमों की नजर जीत हासिल करने पर है।

विज्ञापन
Steve Smith Suffering From Vertigo Doubtful for Afghanistan Match ICC Cricket World Cup 2023 aus vs afg
ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व कप का 39वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के सात मैच में 10 अंक हैं। उसने पांच मैच जीते हैं। वहीं, अफगानिस्तान के सात मैच में आठ अंक हैं। दोनों टीमों की नजर जीत हासिल करने पर है। ऑस्ट्रेलिया की टीम मैच से पहले मुश्किलों में है। ग्लेन मैक्सवेल पहले से चोटिल हैं और अब स्टीव स्मिथ बीमार हो गए हैं।
विज्ञापन


स्टीव स्मिथ का अफगानिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के अगले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 मैच में खेलना संदिग्ध है। उन्होंने खुलासा किया कि वह वर्टिगो (लगातार चक्कर आना) से पीड़ित हैं। स्मिथ ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ''पिछले दिनों से मुझे थोड़ा सा चक्कर आ गया था, इसलिए यह थोड़ा परेशान करने वाला है। उम्मीद है कि मैं अभ्यास सत्र में हिस्सा ले सकूंगा और अच्छा हो जाऊंगा, लेकिन यह अच्छी स्थिति नहीं है।''
विज्ञापन

Steve Smith Suffering From Vertigo Doubtful for Afghanistan Match ICC Cricket World Cup 2023 aus vs afg
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
यह पूछे जाने पर कि क्या वह मैच खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे? इस पर स्मिथ ने कहा कि अभ्यास सत्र में हिस्सा लेने के बाद ही इस पर फैसला हो पाएगा। ऑस्ट्रेलिया ग्लेन मैक्सवेल और मिशेल मार्श की अनुपलब्धता से जूझ रहा है। वह विश्व कप की अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने की उसकी उम्मीदें बढ़ जाएंगी।

मैक्सवेल और मार्श की उपलब्धता के बारे में बात करते हुए स्मिथ ने खुलासा किया कि मार्श टीम के साथ वापस आ गए हैं और अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगे। जहां तक मैक्सवेल की बात है तो वह भी अभ्यास में भाग लेंगे। स्मिथ ने कहा, "मार्श आ गए हैं और अभ्यास सत्र में भाग लेंगे। मैक्सवेल भी यहां हैं। वह अफगानिस्तान के खिलाफ खेल पाएंगे या नहीं, इसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed