फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   steve smith return in ipl at 2019

आखिरकार स्मिथ के लिए आई खुशखबरी, राजस्थान रॉयल्स में फिर हो सकती है वापसी

Fri, 30 Mar 2018 10:33 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 30 Mar 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
steve smith return in ipl at 2019
स्टीव स्मिथ - फोटो : File

बॉल टैंपरिंग विवाद में दोषी पाए जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ पर पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक साल का बैन लगाया और फिर बीसीसीआई ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें आईपीएल के सीजन 11 से बाहर कर दिया। उनके बाहर होने से सबसे बड़ा नुकसान राजस्थान रॉयल्स को हुआ। दरअसल स्मिथ को राजस्थान ने रिटेल पॉलिशी के तरह उन्हें अपनी टीम का कप्तान बनाया था। 

विज्ञापन


अब स्मिथ के बाहर होने के बाद टीम के क्रिकेटिंग हेड जुबिन बरुचा ने कहा है कि स्मिथ हमारे साथ अगले साल (आईपीएल 2019) में वापसी करेंगे और हम नहीं चाहते कि उनकी वापसी से उनकी शैली की किसी और खिलाड़ी को बाहर करना पड़े। हम अगले तीन सीजन को ध्यान में रखते हुए अपनी टीम तैयार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट के दौरान कंगारू बल्लेबाज केमरन बेनक्रॉफ्ट मैच के दौरान बॉल टेंपरिंग करते हुए कैमरे में कैद हो गए थे। इसके बाद स्मिथ ने स्वीकार किया था कि हमने मैच बचाने के लिए ऐसा किया था। इसके बाद आईसीसी उन पर एक टेस्ट मैच का बैन और मैच फीस का 100 फीसदी जुर्माना लगाया था। वहीं, बेनक्रॉफ्ट पर 70 फीसदी मैच फीस जुर्माने के तौर पर लगाया था और फिर बाद में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन पर 9 महीने का बैन लगा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed