{"_id":"59c2978c4f1c1b28688b5988","slug":"steve-smith-picks-sachin-tendulkar-harbhajan-singh-ahead-of-virat-kohli-in-his-dream-team","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्मिथ ने अपनी ड्रीम टीम में विराट की जगह इन दो भारतीय खिलाड़ियों को दी वरीयता ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्मिथ ने अपनी ड्रीम टीम में विराट की जगह इन दो भारतीय खिलाड़ियों को दी वरीयता
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Wed, 20 Sep 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली और स्टीव स्मिथ
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ और विराट कोहली को आधुनिक दौर के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार किया जाता है। क्रिकेट की दुनिया में किंग ऑफ चेज के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले विराट कोहली लगातार नए रिकॉर्ड्स बनाते जा रहे हैं लेकिन कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ विराट को अपनी ड्रीम टीम में जगह नहीं दे रहे हैं।
बुधवार को कोलकाता में एक कार्यक्रम में जब स्मिथ से जब ये पूछा गया कि वो अपनी ड्रीम टीम में किन दो भारतीय खिलाड़ियों को जगह देंगे तो उन्होंने विराट का नाम लेने के बजाय सचिन तेंदुलकर और हरभजन सिंह का नाम लिया। दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में स्मिथ ने अपनी टीम में शेन वार्न और सर डॉन बैडमैन को टेस्ट टीम में चुना, वहीं मिचेल जॉनसन और माइकल हसी को उन्होंने वनडे टीम में जगह दी।

दूसरे खिलाड़ियों से बवजह तुलना पसंद नहीं
स्टीव स्मिथ
- फोटो : icc
जब विराट के साथ उनकी प्रतिस्पर्धा के बारे में पूछा गया तो स्मिथ ने कहा, विराट एक शानदार खिलाड़ी और कप्तान हैं। उन्होंने भारतीय टीम का जिस तरह कायाकल्प किया है वह बेहतरीन है। स्मिथ ने कहा मैं व्यक्तिगत रूप से विभिन्न खिलाड़ियों के बीच तुलना करने को बेवजह का मानता हूं जब तक कि उसका कोई औचित्य न हो। टीम इंडिया के खिलाड़ियों की फिटनेस के बारे में स्मिथ ने कहा, विराट के टीम में शामिल होने के बाद टीम की फिटनेस में काफी सुधार हुआ है।
गुरुवार को स्मिथ ईडेन गार्डन्स में अपने करियर का सौवां वनडे मैच खेलेंगे। साल 1987 में इसी मैदान पर एलन बॉर्डर की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के विश्वचैंपियन बनने की बात को याद करते हुए स्मिथ ने कहा, मैंने इस मैदान पर पहले कभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेली है। मैं मान के चल रहा हूं कि मैदान खचाखच भरा होगा और दर्शकों का शोर सब तरफ गूंज रहा होगा।