IND Inning
107/3 (8.5 ov)
Target: 248
Abhishek Sharma 22(15)*
N. Tilak Varma 3 (2)
IND need 141 runs in 11.1 remaining overs
{"_id":"5c94ef63bdec2214757c4cbf","slug":"steve-smith-ask-to-bcci-on-his-absence-in-last-season-of-ipl","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टीव स्मिथ हुए भावुक, IPL के पिछले सीजन में न खेलने पर दागा BCCI पर सवाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्टीव स्मिथ हुए भावुक, IPL के पिछले सीजन में न खेलने पर दागा BCCI पर सवाल
Sat, 23 Mar 2019 01:10 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा कि केवल बीसीसीआई ही जवाब दे सकता है कि उसने आईपीएल के पिछले चरण में उन्हें खेलने की अनुमति क्यों नहीं दी गयी थी। स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर गेंद से छेड़छाड़ के आरोपों के बाद प्रतिबंध लग गया था जिसके बाद बीसीसीआई ने इन दोनों को आईपीएल से भी बाहर कर दिया।
विज्ञापन
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का एक साल का प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से था जिससे ये दोनों घरेलू टी20 लीग में खेल सकते थे लेकिन दुनिया के सबसे अमीर बोर्ड ने इन दोनों पर अपना प्रतिबंध लगाने का फैसला किया।
विज्ञापन
स्मिथ का प्रतिबंध 29 मार्च को समाप्त होगा जिससे वह राजस्थान के 25 मार्च को होने वाले पहले मैच में उपलब्ध रहेंगे लेकिन यह उनकी कोहनी की स्थिति पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
स्मिथ ने यहां एक कार्यक्रम के इतर कहा, 'मैं सभी मैचों के लिये उपलब्ध हूं और बीसीसीआई ही जवाब देगा कि मुझे पहले खेलने की अनुमति क्यों नहीं दी गयी थी।'उन्होंने कहा, 'मैदान पर वापसी करना शानदार है और मैं टूर्नामेंट में अच्छा खेलने को बेताब हूं।'