फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   steve smith and david warner will help australian bowlers against team india

भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को तैयार करेंगे स्मिथ-वॉर्नर, यह होगा कंगारुओं का अगला प्लान

Mon, 26 Nov 2018 06:37 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Nov 2018 06:37 AM IST
विज्ञापन
steve smith and david warner will help australian bowlers against team india
स्मिथ-वॉर्नर

गेंद से छेड़छाड़ मामले में एक साल का बैन झेल रहे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर टीम से बाहर रहने के बावजूद टेस्ट सीरीज में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाने के प्रयास में जुट गए हैं।

विज्ञापन


जानकारी मिली है कि स्मिथ-वॉर्नर तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस नेट अभ्यास में गुरुमंत्र देने के लिए तैयार हो गए हैं। गौरतलब है कि स्मिथ-वॉर्नर पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा लगाए गए प्रतिबंध ने उनकी उम्मीदों पर उस वक्त पानी फेर दिया जब दोनों को आस थी कि वह जल्द ही ग्रीन कैप पहने नजर आएंगे।
विज्ञापन


हाल ही में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दोनों के बैन को बरकरार रखने का फैसला किया था। स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के अलावा बैनक्रॉफ्ट दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़ के एक मामले में दोषी पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मिथ-वॉर्नर पर जहां एक-एक साल का प्रतिबंध लगा था, तो वहीं बैनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का का बैन लगाया गया था। स्मिथ-वॉर्नर के बैन को अब 8 महीने हो चुके हैं, जबकि बैनक्राफ्ट पर लगा प्रतिबंध एक महीने समाप्त हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed