एक तरफ जहां ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की जमकर तारीफ की जा रही है, तो वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज उन्हें अभी भी 'धोखेबाज' मानते हैं और हमेशा मानते रहेंगे।
2 of 6
स्टीव स्मिथ
- फोटो : social media
गौरतलब है कि डेढ़ साल के बैन के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले स्टीव स्मिथ ने एशेज सीरीज में शानदार शुरुआत की है। उनके लिए एशेज सीरीज यादगार साबित हो रही है। चोट के बाद इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में वापसी करने वाले स्मिथ ने दोहरा शतक ठोककर खुद को साबित कर दिया।
3 of 6
स्टीव स्मिथ
- फोटो : सोशल मीडिया
लेकिन इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी स्टीव हार्मिसन अभी भी स्मिथ को एक धोखेबाज के रूप में ही जानते हैं। दरअसल, लंदन स्थित स्पोर्ट रेडियो स्टेशन 'टॉकस्पोर्ट' से बातचीत में हार्मिसन ने कहा, 'मुझे नहीं लगता आप उनको माफ कर सकते हैं। जब आप एक धोखेबाज के तौर पर जाने जाते हैं जो कि वो हैं, मैं कोई चिकनी चुपड़ी बातें नहीं करूंगा।'
4 of 6
स्टीव स्मिथ
- फोटो : सोशल मीडिया
हार्मिसन ने आगे कहा, 'उन तीनों ही खिलाड़ियों ने चीटिंग की थी और यह उनके साथ हमेशा ही रहेगा। आपके साथ यह जुड़ गया है और आपकी कब्र तक यह आपके साथ ही जाएगा। आपने जो भी दक्षिण अफ्रीका के मैच में किया उसके लिए हमेशा ही याद किया जाएगा।'
5 of 6
स्टीव स्मिथ
- फोटो : social media
स्मिथ ने एशेज सीरीज में चार टेस्ट की 5 पारियों में 134.20 की औसत से 671 रन बनाए हैं। पहले टेस्ट में 144 और 142 रन बनाने स्मिथ ने मैनचेस्ट टेस्ट यानी की चौथए टेस्ट की पहली पारी में स्मिथ ने 211 रन की बेहतरीन पारी खेली थी।