फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Stay Strong And Fight Virat Kohli VVS Laxman and Cristiano Ronaldo Message On Coronavirus Pandemic

कोरोनाः विराट ने कहा- सावधानी ही बचने का सबसे अच्छा तरीका, लक्ष्मण और रोनाल्डो ने भी दिया संदेश

Sat, 14 Mar 2020 04:59 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 14 Mar 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
Stay Strong And Fight Virat Kohli VVS Laxman and Cristiano Ronaldo Message On Coronavirus Pandemic
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

देश में कोरोना वायरस के मामले को देखते हुए टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने लोगों से जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है। विराट ने ट्वीट कर कहा कि  मजबूत रहें और कोविड-19 से निपटने के लिए एहतियात बरतें। सुरक्षित रहने के साथ ही सावधान रहें और यह याद रखें कि इलाज से बेहतर रोकथाम है। सबका ख्याल रखें। देश में अब तक इस वायरस के कारण दो लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं, 80 से ज्यादा लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। 

विज्ञापन

 
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएल लक्ष्मण ने भी ट्वीट कर आवश्यक सावधानी बरतने का अनुरोध किया है। वीवीएस ने कहा कि जो दूर रहेगा है वह बाकी को बचा सकता है। आवश्यक सावधानी बरतने और जिम्मेदार होने के लिए सभी से अनुरोध है। हम सब मिलकर इसे जल्द दूर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोनाल्डो ने भी की अपील

Stay Strong And Fight Virat Kohli VVS Laxman and Cristiano Ronaldo Message On Coronavirus Pandemic
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : social media

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर सावधानी बरतने को कहा है। रोनाल्डो के कल्ब जुवेंटस से खेलने वाले फुटबॉलर डेनियल रुगानी कोरोना की चपेट में आ गए। हालाकि, क्लब ने जानकारी देते हुए कहा कि रुगानी की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है मगर खबराने की कोई बात नहीं है। 

रोनाल्डो ने कहा कि दुनिया बेहद मुश्किल वक्त से गुजर रही है। हम सभी को काफी देखभाल और ध्यान देने की जरुरत है। मैं आपसे एक फुटबॉल खिलाड़ी के रूप में नहीं बल्कि एक बेटे, पिता और एक फिक्रमंद इंसान के तौर पर मौजूदा हालात पर बात कर रहा हूं जिससे दुनिया प्रभावित है। वर्तमान स्थिति को संभालने के लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम सभी डब्ल्यूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) और देश की सराकारों की सलाह का पालन करें।

रोनल्डो ने आगे लिखा कि मानव जीवन की रक्षा किसी भी अन्य हित से ऊपर होनी चाहिए। मैं अपने विचारों उन सभी लोगों तक पहुंचाना चाहता हूं, जिन्होंने अपने किसी करीबी को खो दिया है। मैं उन लोगों के साथ हूं जो जो इस वायरस से लड़ रहे हैं। 

कोरोना वायरस प्रकोप पूरे विश्व में जारी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसे महामारी घोषित कर दिया है। वायरस का असर खेल जगत पर भी पड़ रहा है। कई टूर्नामेंट रद्द कर दिए गए हैं जबकि कुछ टूर्नामेंट का आयोजन खाली स्टेडियम में करवाया जा रहा है। खिलाड़ियों को सतर्क रहने और सावधानी बरतनें की सलाह दी जा रही है।

For information: https://t.co/rbDpMTcs6s pic.twitter.com/jWzDZX0GJK

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed