{"_id":"ef173d56-6dff-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"starc-bowls-australia-to-victory","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे वन-डे में भी ऑस्ट्रेलिया से हारा वेस्ट इंडीज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दूसरे वन-डे में भी ऑस्ट्रेलिया से हारा वेस्ट इंडीज
पर्थ/खेल डेस्क
Updated Sun, 03 Feb 2013 06:17 PM IST
विज्ञापन
जबरदस्त फॉर्म में चल रहे युवा तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के पांच विकेट और जार्ज बैले के नाबाद 125 रन की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने वेस्ट इंडीज को दूसरे वन-डे में 54 रन से आसानी से हरा दिया।
विज्ञापन
स्टार्क ने लगातार दूसरी बार पांच विकेट लेते हुए पांच मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-0 की बढ़त दिला दी। ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर 266 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। जवाब में विंडीज की टीम 38.1 ओवर में 212 रन पर ही सिमट गई।
विज्ञापन
हालांकि ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भी खराब रही और 98 रन तक उसके छह विकेट गिर गए। ऐसे में बैले ने जेम्स फॉकनर (39) के साथ सातवें विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी कर टीम को संभाल लिया। कप्तान माइकल क्लार्क एक बार फिर नाकाम रहे और मात्र 16 रन ही बना सके।
विज्ञापन
जवाब में विंडीज की शुरुआत भी खराब रही और क्रिस गेल मात्र चार जबकि रामनरेश सरवन बिना खाता खोले आउट हो गए। ऐसे में ड्वेन ब्रावो (45) और कीरोन पॉवेल (83) ने चौथे विकेट के लिए 126 रन की साझेदारी कर कुछ उम्मीद जगाई, लेकिन आईपीएल में सबसे महंगे बिके ग्लेन मैक्सवेल ने ब्रावो को आउट कर इस उम्मीद को भी खत्म कर दिया।
मुश्किल घरी में सुनील नारायन ने चार लगातार गेंदों पर चार छक्के मारकर दर्शकों का कुछ मनोरंजन किया। स्टार्क ने शीर्ष चार बल्लेबाजों को एलबीडब्लू आउट किया जबकि मैक्सवेल ने चार विकेट लिए।